BCCI: जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, खेलेगी दो मैचों की टी20 सीरीज; बीसीसीआई ने जारी किया कार्यक्रम
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। भारतीय टीम इस साल जून में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
विस्तार
सीरीज के दोनों मुकाबले बेलफास्ट में होंगे। बीसीसीआई ने बताया कि 2007 के बाद पहली बार होगा जब भारत बेलफास्ट में मुकाबले खेलेगा। भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 26 जून और दूसरा टी20 28 जून 2026 को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) March 21, 2026
Schedule announced for #TeamIndia's tour of Ireland for the 2️⃣-match T20I series 👌
Details ▶️ https://t.co/txJpSlQ7oi#IREvIND pic.twitter.com/rKYRmzBUU8
| तारीख | मैच | स्थान |
|---|---|---|
| 26 जून | पहला टी20 | बेलफास्ट |
| 28 जून | दूसरा टी20 | बेलफास्ट |
इससे पहले आयरलैंड हाई परफोर्मेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने इस सीरीज की पुष्टि की थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने भी आधिकारिक तौर पर इसका एलान कर दिया है। आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। यह दौरान एक से 19 जुलाई तक होगा।
वेस्ट ने कहा था, टी20 विश्व कप 2028 का क्वालिफिकेशन पक्का है, इसलिए पॉल स्टर्लिंग ने टी20 कप्तान का पद छोड़ने का फैसला लिया है। इससे नए कप्तान को अपनी शैली और नीति के तहत चलने का मौका मिलेगा जिसकी शुरुआत जून में भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से होगी।