फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India will play T20 series against Australia-South Africa before T20 World Cup, see full schedule here

Team India: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलेगा भारत, यहां देखें शेड्यूल

Thu, 21 Jul 2022 10:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Jul 2022 10:35 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मोहाली में 20 सितंबर, दूसरा टी-20 नागपुर में 23 सितंबर और तीसरा टी-20 हैदराबाद में 25 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलकर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों को अंजाम देगी।

विज्ञापन
Team India will play T20 series against Australia-South Africa before T20 World Cup, see full schedule here
भारत सितंबर अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलेगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टी-20 सीरीज खेलेगी। ये दोनों सीरीज सितंबर-अक्तूबर में खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया तीन मैचों की टी-20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से सितंबर में सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मोहाली में 20 सितंबर, दूसरा टी-20 नागपुर में 23 सितंबर और तीसरा टी-20 हैदराबाद में 25 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलकर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों को अंजाम देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज

Team India will play T20 series against Australia-South Africa before T20 World Cup, see full schedule here
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 त्रिवेंद्रम में 28 सितंबर, दूसरा टी-20 गुवाहाटी में एक अक्तूबर और तीसरा टी-20 इंदौर में तीन अक्तूबर को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। इसका पहला मैच छह अक्तूबर को रांची में, दूसरा मैच नौ अक्तूबर को लखनऊ में और तीसरा मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

2020 वनडे सीरीज का रिप्लेसमेंट

यह वनडे सीरीज 2020 में कैंसिल हुई वनडे सीरीज के रिप्लेसमेंट के तौर पर खेली जाएगी। दरअसल, 2020 में कोरोना की वजह से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया था। तब दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर पहुंच गई थी। अब इसी सीरीज को इस साल अक्तूबर में खेला जाएगा।

कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट किया गया वनडे

Team India will play T20 series against Australia-South Africa before T20 World Cup, see full schedule here
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा- जैसा कि हमारे सचिव जय शाह ने कहा था कि हमारे पास दो टीमें एक जैसी स्ट्रेंथ की मौजूद हैं। इसलिए वनडे सीरीज तब खेली जाएगी, जब टी-20 टीम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी होगी। पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन तब दुर्गा पूजा की वजह से पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए इसे कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज शेड्यूल

मैच तारीख जगह
पहला टी-20 20 सितंबर मोहाली
दूसरा टी-20 23 सितंबर नागपुर
तीसरा टी-20 25 सितंबर हैदराबाद

 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज

मैच तारीख जगह
पहला टी-20 28 सितंबर त्रिवेंद्रम
दूसरा टी-20 1 अक्तूबर गुवाहाटी
तीसरा टी-20 3 अक्तूबर इंदौर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज

मैच तारीख जगह
पहला वनडे 6 अक्तूबर रांची
दूसरा वनडे 9 अक्तूबर लखनऊ
तीसरा वनडे 11 अक्तूबर दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed