फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india will play 200 above match through FTP program in five years, know first series with whome

FTP के तहत 200 से अधिक मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानिए किस टीम के साथ खेलेगी पहली सीरीज

Thu, 21 Jun 2018 02:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
team india will play 200 above match through FTP program in five years, know first series with whome

टीम इंडिया फर्स्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में अपनी शुरुआत वेस्टइंडीज दौरे में सीरीज से करेगी। आईसीसी ने बुधवार को पांच वर्षों (2018 से 2023) के लिए अपने फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) की घोषणा की। डब्ल्यूटीसी के तहत भारतीय टीम वेस्टइंडीज से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। 

विज्ञापन


15 जुलाई 2019 से 30 अप्रैल 2021 तक खेली जाने वाली डब्ल्यूटीसी में टेस्ट खेलने वाली शीर्ष नौ टीमें खेलेंगी। डब्ल्यूटीसी में भारत का दूसरा प्रतिद्वंद्वी दक्षिण अफ्रीका होगा, जिससे वह घर में तीन टेस्ट खेलेगा। डब्ल्यूटीसी में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे। हालांकि फाइनल में इनकी भिड़ंत हो सकती है। 
विज्ञापन


डब्ल्यूटीसी के तहत भारतीय टीम कुल 18 टेस्ट मैच खेलेगी जिसमें से 12 ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ होंगे। वहीं 13 टीमों की एकदिवसीय लीग के तहत भारतीय टीम श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ 2020 में अपनी पहली एकदिवसीय लीग की शुरुआत करेगी। इस लीग में नीदरलैंड्स सहित टेस्ट खेलने वाली सभी 12 टीमें शिरकत करेंगी। यह एकदिवसीय लीग 2023 विश्व कप के लिए क्वालिफायर भी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

team india will play 200 above match through FTP program in five years, know first series with whome

मेजबान भारत और 31 मार्च 2022 तक एकदिवसीय लीग की सात शीर्ष टीमें सीधे विश्व के लिए क्वालिफाई करेंगी। शेष पांच टीमों को आईसीसी विश्व कप क्वालिफायर के जरिए क्वालिफाई करने का एक और मौका मिलेगा।

इन पांच वर्षों में टीम इंडिया 200 से ज्यादा मैच खेलेगी जोकि किसी भी टीम से अधिक हैं। इस दौरान भारत 102 मैचों की मेजबानी करेगा जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और आयरलैंड को छोड़कर टेस्ट खेलने वाली सभी टीमें भारत का दौरा करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed