{"_id":"f7b8bdc57d0fc68163f49c5a0263df1d","slug":"team-india-westindies-odi-selection-ishant-shrama-dhawal-kulkarni","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनडे टीम से इशांत और विनय आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे टीम से इशांत और विनय आउट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Nov 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब फार्म से जूझ रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और आर विनय कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों के लिए घोषित भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है।
मंगलवार को बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के साथ हुई बैठक के बाद 15 सदस्यीय टीम इंडिया का चयन किया। टीम में हरियाणा के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा और मुंबई के मीडियम पेसर धवल कुलकर्णी को शामिल किया गया है।
इशांत और विनय कुमार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सात वनडे मैचों की सीरीज में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा टीम में और कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से आराम लेने वाले आलराउंडर रविंद्र जडेजा भी टीम में वापस लौटे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन करने वाले युवराज सिंह पर चयनकर्ताओं ने भरोसा बनाए रखा है।
टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अंबाती रायडू, अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, धवन कुलकर्णी, मोहित शर्मा।