{"_id":"6652c05c36d13c2fb300062b","slug":"team-india-virat-kohli-did-not-leaved-for-t20-world-cup-2024-due-to-paper-work-says-reports-2024-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Reports: विराट कोहली नहीं हुए टी20 विश्व कप के लिए रवाना? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: विराट कोहली नहीं हुए टी20 विश्व कप के लिए रवाना? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए कारण
Sun, 26 May 2024 10:24 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 26 May 2024 10:24 AM IST
सार
विराट कोहली 30 मई को अमेरिका के लिए रवाना हो सकते हैं। ऐसे में वह बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं, किंग कोहली के अलावा टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या भी पहले बैच के साथ रवाना नहीं हुए।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एक जत्था शनिवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गया। इस दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ी नजर आए। हालांकि, विराट कोहली इनके साथ नहीं दिखे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि किंग कोहली कागजी कार्रवाई की वजह से टू्र्नामेंट के लिए रवाना नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया का पहला बैच अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले दुबई पहुंचेगा।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कब अमेरिका के लिए रवाना होंगे कोहली?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली 30 मई को अमेरिका के लिए रवाना हो सकते हैं। ऐसे में वह बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं, किंग कोहली के अलावा टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या भी पहले बैच के साथ रवाना नहीं हुए। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल लंदन में हैं और वहीं से अमेरिका पहुंचेंगे।

विराट कोहली-राहुल द्रविड़
- फोटो : BCCI
आयरलैंड के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम ग्रुप-ए में शामिल है जिसमे सह मेजबान अमेरिका, कनाडा और पाकिस्तान की टीम भी मौजूद है। भारत और पाकिस्तान का ग्रुप चरण में सामना नौ जून को न्यूयॉर्क में होगा। भारतीय टीम ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया था, जबकि शुभमन गिल, रिकूं सिंह, खलील अहमद और आवेश खान रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़ेंगे।

View this post on Instagram
भारतीय टीम के सदस्य
- फोटो : PTI
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।