Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India took a victory lap while singing Vande Mataram, fans supported them, watch emotional video

Team India: टीम इंडिया ने वंदे मातरम गाते हुए लगाया विजय लैप, फैंस ने दिया साथ, देखें भावुक करने वाला वीडियो

Fri, 05 Jul 2024 12:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 05 Jul 2024 12:57 PM IST
सार

विश्व विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई की तरफ से 33 हजार प्रशंसकों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को बॉलीवुड गायक एआर रहमान का देशभक्ति गीत वंदे मातरम गाते देखा गया।

विज्ञापन
Team India took a victory lap while singing Vande Mataram, fans supported them, watch emotional video
विजय लैप लगाती टीम इंडिया - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर गुरुवार को लौट आई। इसके बाद रोहित शर्मा की सेना वानखेड़े स्टेडियम पहुंची, जहां जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने वंदे मातरम गाते हुए विजय लैप लगाया इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

Team India took a victory lap while singing Vande Mataram, fans supported them, watch emotional video
भारतीय टीम - फोटो : ICC
बीसीसीआई ने विश्व चैंपियन टीम को सौंपी इनामी राशि
बारबाडोस से वापसी के बाद गुरुवार को जोरदार स्वागत हुआ। पूरे दिन देश में जश्न का माहौल रहा। बीसीसीआई की तरफ से भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत को यादगार बनाने के लिए विजय परेड का इंतजाम किया गया। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में खिलाड़ियों की मौजूदगी में खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बोर्ड ने विश्व विजेता टीम को 125 करोड़ का चेक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Team India took a victory lap while singing Vande Mataram, fans supported them, watch emotional video
विजय लैप लगाती टीम इंडिया - फोटो : BCCI
भारतीय टीम ने वंदे मातरम गाते हुए लगाया विजय लैप
विश्व विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई की तरफ से 33 हजार प्रशंसकों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को बॉलीवुड गायक एआर रहमान का देशभक्ति गीत वंदे मातरम गाते देखा गया। रोहित शर्मा और विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने स्टेडियम में विजय लैप भी लगाया। यह क्षण भावुक कर देने वाला था। इसका वीडियो अब बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 


मजेदार घटना का शिकार हुए हार्दिक पांड्या
इस दौरान हार्दिक पांड्या एक मजेदार घटना का शिकार हो गए। दरअसल, विजय लैप के दौरान वह विराट कोहली के साथ सबसे आगे दोनों हाथ हवा में लहराकर चल रहे थे। तभी स्टैंड्स से किसी प्रशंसक ने उनकी तरफ एक शर्ट फेंकी जो सीधे उनके हाथ पर आकर गिरी। इस वाकिये को देखकर उनके पीछे चल रहे जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल अपनी हंसी नहीं रोक सके। यह घटना कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

Team India took a victory lap while singing Vande Mataram, fans supported them, watch emotional video
भारतीय टीम - फोटो : ICC
भारत ने 17 साल बाद जीता खिताब
भारत ने शनिवार (29 जून) को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed