WTC: फाइनल की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया, जिम में जमकर बहाया पसीना, देखें VIDEO
पृथकवास के दौरान टीम इंडिया प्रैक्टिस नहीं कर पा रही है, इसलिए जिम में ही खूब पसीना बहा रही है, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
विस्तार
भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए जमकर तैयारी कर रही है। इस वक्त टीम मुंबई में क्वारंटीन है और दो जून को इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगी। बता दें कि पृथकवास के दौरान टीम इंडिया प्रैक्टिस नहीं कर पा रही है, इसलिए जिम में ही खूब पसीना बहा रही है, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा समेत कई खिलाड़ी जिम के अंदर वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Preps in full swing as #TeamIndia sweat it out in the gym ahead of the ICC World Test Championship Final 💪💪👊 - by @RajalArora
विज्ञापन
Full video 📽️👉 https://t.co/qDCuAC5Xvd pic.twitter.com/vggs9WuT0r — BCCI (@BCCI) May 31, 2021
डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर रही इन दोनों टीमों के बीच 18 से 22 जून तक साउथमप्टन के हैम्पशर बाउल में यह मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला के लिए पहले ही वहां पहुंच चुकी है जबकि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम भारत में मुंबई में 14 दिनों का पृथकवास पूरा करने के बाद तीन जून को इंग्लैंड पहुंचेगी।
आईसीसी की विज्ञप्ति में हालांकि इस बात का उल्लेख नहीं है कि टीम को साउथम्पटन में कड़े पृथकवास में कितने दिनों तक रहना होगा। न्यूजीलैंड टीम के लिए, ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) ने तीन दिनों के कड़े पृथकवास का इंतजाम किया है इसके बाद खिलाड़ियों को अभ्यास की छूट होगी। पृथकवास के दौरान खिलाड़ियों की नियमित जांच की जाएगी।
भारतीय टीम मुंबई में 14 दिनों के पृथकवास के दौरान आरटी-पीसीआर जांच की छह निगेटिव रिपोर्ट के साथ ब्रिटेन रवाना होगी। ब्रिटेन में खिलाड़ियों को जांच में निगेटिव आने के बाद धीरे-धीरे छूट का दायरा बढ़ाया जाएगा। पृथकवास के बाद उन्हें छोटे समूह और फिर बड़े समूह में अभ्यास की अनुमति होगी। टीम को हालांकि हर समय जैव-सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) में रहना होगा। न्यूजीलैंड की टीम 15 जून को ईसीबी के बायो-बबल से डब्ल्यूटीसी से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बबल में आएगी।