फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India star batter Ruturaj Gaikwad to lead Maharashtra in Syed Mushtaq Ali Trophy 2021

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: महाराष्ट्र की कप्तानी करेंगे ऋतुराज गायकवाड़, 4 नवंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

Tue, 26 Oct 2021 12:21 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 26 Oct 2021 12:21 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र का कप्तान बनाया गया है। यह टी-20 टूर्नामेंट चार नवंबर से शुरू होगा। ऋतुराज ने आईपीेएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 

विज्ञापन
Team India star batter Ruturaj Gaikwad to lead Maharashtra in Syed Mushtaq Ali Trophy 2021
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को 2021 में खेली जाने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र की टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, नौशाद शेख उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में महाराष्ट्र को एलीट ग्रुप ए में रखा गया है। जो अपने लीग मैच लखनऊ में खेलेगा। इस टूर्नामेंट में महाराष्ट्र का पहला मुकाबला तमिलना़डु से होगा। 

विज्ञापन


आईपीएल में बनाए सबसे ज्यादा रन

ऋतुराज गायकवाड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुप किंग्स को खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईपीएल के 14वें सत्र में ऋतुराज ने 16 मैचों में 635 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक भी जड़ा। 
विज्ञापन


केदार जाधव को मिली टीम में जगह

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी रियाज बागबान कहा, भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज केदार जाधव को भी महाराष्ट्र की टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा आक्रामक सलामी बल्लेबाज यश नाहर को भी टीम में जगह मिली है। राहुल त्रिपाठी, सिद्धेश वीर और राजवर्धन हैंगरगेकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शिरकत नहीं करेंगे उनकी जगह स्वप्नि गुगाले, पवन शाह और जगदीश जोप को जगह दी गई है। उन्होंने आगे कहा, राहुल त्रिपाठी जो कि टीम के उपकप्तान थे वह चोट से नहीं उबरे हैं उनकी जगह नौशाद शेख को टीम का वाइस कैप्टन बनया गया है, जबकि, सिद्धेश  वीर के उंगली में फ्रैक्चर है वही, राजवर्धन को अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी  टूर्नामेंट के लिए सिलेक्ट किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र की टीम- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), नौशाद शेख (उप-कप्तान), केदार जाधव, यश नाहर, अजीम काजी, रंजीत निकम, सत्यजीत बाछव, तरनजीत सिंह ढिल्लों, मुकेश चौधरी, आशे पालकर, मनोज इंगले, प्रदीप दाधे, शमशुजामा काजी, स्वप्निल फूलपागर, दिव्यांग हिंगानेकर, सुनील यादव, धनराजसिंह परदेशी, स्वप्निल गुगाले, पवन शाह और जगदीश जोप
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed