फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india Star batsman Rohit Sharma takes part in Versova beach clean-up drive

रोहित शर्मा ने इस नेक काम में बंटाया हाथ, जानकर हो जाएंगे आप 'हिटमैन' के बड़े फैन

Sun, 03 Jun 2018 07:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
team india Star batsman Rohit Sharma takes part in Versova beach clean-up drive
रोहित शर्मा

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा हमेशा महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाने में अपनी भागीदारी पेश की है। उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों लिए अपनी आवाज उठाई है। रोहित ने सामाजिक कारणों से लड़ने का अवसर कभी नहीं छोड़ा है। इसी कड़ी में गत शनिवार को टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा मुंबई स्थित वर्सोवा बीच पर सफाई अभियान में हिस्सा लिए। इस दौरान उन्होंने मुंबई बीच के किनारे प्लास्टिक सहित तमाम कूड़े कचरे उठाए, जो पर्यावरण को दूषित करते हैं और सफाई अभियान के हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने लगभग 200 मीटर तक की साफ सफाई की। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सचदेह बिना किसी को सूचित किए सफाई अभियान का हिस्सा बने। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए बयान में रोहित ने कहा, 'बयां करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है।  इस समय यहां बहुत सारे दस्ताने है। इसे वीडियो या फोटो में देखना एक बात है, लेकिन जब आप वास्तव में देखते हैं तो असली सच्चाई दिखती है। मुझे लगता है कि यह सिर्फ 10 प्रतिशत है,जो हमने देखा। इसके अलावा रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने कहा, 'मैं बोरीवली में पल बढ़कर बड़ा हुआ। मैं वहां कुछ करना चाहती हूं।' बता दें कि यह दोनों जोड़ी अपने व्यस्त समय में से कुछ वक्त निकालकर इस सफाई अभियान का हिस्सा बने।
विज्ञापन


बता दें कि रोहित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सफाई अभियान का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'प्लास्टिक हमारे समुद्र और समुद्री जीवन के स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। मुझे एक ऐसी जगह को साफ-सफाई में मदद करने का अवसर मिला, जहां 15 लाख से अधिक किलोग्राम प्लास्टिक का निपटारा अफरोज शाह नामक व्यक्ति ने किया था। यदि कोई एक व्यक्ति के ऐसा करने से इतना बड़ा प्रभाव पड़ता है तो, कल्पना करें कि हम एक साथ क्या कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

जानिए कौन हैं अफरोज शाह?

team india Star batsman Rohit Sharma takes part in Versova beach clean-up drive
अफरोज शाह

मुंबई के सबसे गंदे वर्सोवा समुद्र तट पर 2015 में सफाई आंदोलन की शुरुआत करने वाले अफरोज शाह पेशे से हाइकोर्ट में वकील हैं। उन्होंने अक्टूबर 2015 में मुंबई के वर्सोवा बीच को साफ करने का अभियान शुरु किया था और 85 हफ्तों में ही शहर के सबसे गंदे बीच की सूरत बदल कर रख दी थी। उनके इस प्रयास की सराहना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी अफरोज को ट्विटर पर फॉलो भी करते हैं।

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अफरोज के साथ सफाई अभियान में हिस्सा ले चुके हैं। अफरोज को उनके इस कार्य के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के तहत 'चैंपियन ऑफ द अर्थ' पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। वह यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed