फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2023 India Squad Announced Check Captain Vice Captain and Players List, Ajinkya Comeback

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम घोषित, अजिंक्य रहाणे की वापसी; सूर्यकुमार यादव बाहर

Tue, 25 Apr 2023 01:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 25 Apr 2023 01:56 PM IST
सार

India’s Squad for WTC Final 2023: भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। उसे पिछली बार 2021 में खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
WTC Final 2023 India Squad Announced Check Captain Vice Captain and Players List, Ajinkya Comeback
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हुई है। उन्हें पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद बाहर कर दिया गया था। भारतीय टीम सात से 11 जून तक होने वाले फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। यह मैच इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। रहाणे के अलावा टीम में तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर की भी वापसी हुई है।
विज्ञापन


रोहित शर्मा टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। उनके साथ टीम में शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रहाणे और केएल राहुल हैं। स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत का चयन हुआ है। तेज गेंदबाजों में शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जयदेव उनादकट हैं। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के ऊपर होगी।
विज्ञापन


सूर्या के साथ ये खिलाड़ी भी बाहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में शामिल सूर्यकुमार यादव को टीम में नहीं चुना गया है। कंगारू टीम के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए चुने गए खिलाड़ियों में सूर्यकुमार के अलावा कुलदीप यादव और ईशान किशन भी टीम में नहीं हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर चोट के कारण लंबे समय के लिए पेशेवर क्रिकेट से दूर हैं। वह आईपीएल में भी नहीं खेल सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

WTC Final 2023 India Squad Announced Check Captain Vice Captain and Players List, Ajinkya Comeback
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
रहाणे ने भारत के लिए खेले हैं 82 टेस्ट
अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए पिछला टेस्ट 11 जनवरी 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस मैच के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने भारत के लिए 82 टेस्ट मैचों में 38.52 की औसत से 4932 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 25 अर्धशतक निकले हैं। भारत के लिए कई मैचों में कप्तानी कर चुके रहाणे की 15 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है।

रहाणे को रणजी ट्रॉफी और आईपीएल में प्रदर्शन का मिला फायदा
रहाणे ने अपनी पिछली बार टेस्ट पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। इस कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। रहाणे ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई के लिए दो शतकों की मदद से 57.63 की औसत से 634 रन बनाए थे। हालांकि, उनकी टीम नॉकआउट में नहीं पहुंच सकी थी।

आईपीएल में रहाणे ने शानदार प्रदर्शन किया। वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए पांच पारियों में 52.25 की औसत से 209 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.04 है। रहाणे को इसका फायदा मिला और उन्हें टीम में चुन लिया गया। उन्हें श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति और सूर्यकुमार यादव के टेस्ट खराब प्रदर्शन का भी लाभ मिला।

WTC Final 2023 India Squad Announced Check Captain Vice Captain and Players List, Ajinkya Comeback
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

पिछली बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली थी हार
भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। उसे पिछली बार 2021 में खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। वह ऑस्ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed