फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India: Ravindra Jadeja wants to captain the Indian team, said- I know the role very well, know

Team India: भारतीय टीम की कप्तानी करना चाहते हैं रवींद्र जडेजा, कहा- भूमिका के बारे में बखूबी जानता हूं, जानें

Thu, 29 May 2025 04:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 May 2025 04:20 PM IST
सार

इंग्लैंड दौरे के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे। क्या वह भारत के टेस्ट कप्तान बनना चाहते हैं? यह पूछे जाने पर 36 साल के जडेजा ने भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा, 'हां, बिल्कुल।

विज्ञापन
Team India: Ravindra Jadeja wants to captain the Indian team, said- I know the role very well, know
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करने के इच्छुक हैं। भले ही कप्तानी के दावेदारों में उनका नाम शामिल नहीं रहा हो, लेकिन उन्होंने कहा कि वह एक दिन टेस्ट टीम की कप्तानी करना चाहेंगे क्योंकि अपने लंबे करियर में अलग अलग कप्तानों के साथ खेलकर वह इस भूमिका को बखूबी समझ गए हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे। क्या वह भारत के टेस्ट कप्तान बनना चाहते हैं? यह पूछे जाने पर 36 साल के जडेजा ने भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा, 'हां, बिल्कुल। इतने सालों में मैने अलग अलग कप्तानों के साथ खेला है। मुझे हर कप्तान की शैली के बारे में पता है और यह भी समझता हूं कि खिलाड़ी क्या सोचते हैं और चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए 2012 में पहला टेस्ट खेलने वाले जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में तीनों प्रारूपों में डेब्यू किया था और आईपीएल में भी उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेले। जडेजा ने कहा, 'हर कप्तान की अपनी शैली होती है। मैंने हर प्रारूप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला है और उनकी सोच बिल्कुल सरल है। अगर उन्हें लगता है कि कोई बल्लेबाज एक ही जगह पर शॉट खेल सकता है तो वहां वह फील्डर जरूर लगाएंगे।'
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद अश्विन ने जडेजा को कप्तान बनाने का समर्थन किया था। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था, 'हम रविंद्र जडेजा को क्यो भूल जाते हैं। अगर नया कप्तान चाहिए तो मैं कहूंगा कि दो साल के लिये किसी अनुभवी को कमान सौंपने के बाद नए व्यक्ति को बागडोर दी जानी चाहिए।' जडेजा ने यह भी कहा कि टेस्ट टीम की बजाय टी20 में कप्तानी अधिक कठिन है।

उन्होंने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में आपको गेंदबाज की जरूरत के मुताबिक दो या तीन फील्डर में बदलाव करना होता है, बल्लेबाज के हिसाब से नहीं।' उन्होंने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी अलग है । इसमें ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी होती । यह आईपीएल या टी20 की तरह पेचीदा नहीं है, जहां हर गेंद अहम होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed