{"_id":"5b75854542c79260927734e6","slug":"team-india-pays-tribute-to-ex-captain-ajit-wadekar-before-practice-session-in-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्टिस सेशन से पहले अजित वाडेकर को श्रद्धांजलि, टीम इंडिया ने इंग्लैंड में इस तरह किया याद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्रेक्टिस सेशन से पहले अजित वाडेकर को श्रद्धांजलि, टीम इंडिया ने इंग्लैंड में इस तरह किया याद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम ने पूर्व कप्तान अजित वाडेकर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। गुरुवार को कप्तान विराट कोहली समेत पूरी भारतीय टीम ने नॉटिंघम में नेट सेशन के पहले वाडेकर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
#TeamIndia members observe a two minute silence to condole the sad demise of former India Captain Ajit Wadekar. pic.twitter.com/Ao69bXV10T
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) August 16, 2018
भारतीय टीम आज लॉर्ड्स से नॉटिंघम पहुंची है। टीम ने कप्तान की अगुवाई में आज पहला नेट सेशन किया है। भारतीय टीम 18 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेलेगी। भारतीय टीम सीरीज मे 2-0 से पीछे चल रही है। नॉटिंघम में उनके पास सीरीज बचाने का आखिरी मौका है।
बताते चले कि भारत को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में पहली टेस्ट श्रृंखला जीत दिलाने वाले वाडेकर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। टीम इंडिया के पहले वनडे कप्तान वाडेकर को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दो बेहद मजबूत टीमों को उन्हीं की धरती पर हराने के लिए याद किया जाता है।