फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India new Jersey released for ODI Series against west indies BCCI Released Video

Team India New Jersey: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कैसे दिखेंगे भारतीय सितारे, BCCI ने जारी किया वीडियो

Wed, 26 Jul 2023 03:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 03:58 PM IST
सार

भारतीय टीम की नई जर्सी के साथ सभी खिलाड़ियों ने फोटोशूट कराया। बीसीसीआई ने इसका वीडियो भी जारी किया है। इस नई जर्सी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी।

विज्ञापन
Team India new Jersey released for ODI Series against west indies BCCI Released Video
भारतीय टीम की नई जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के नए जर्सी पार्टनर एडिडास ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी जारी कर दी है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने नई जर्सी के साथ फोटोशूट कराया। बीसीसीआई ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। वहीं, कई खिलाड़ियों ने भी नई जर्सी के साथ फोटो शेयर की है। भारतीय टीम इस नई जर्सी में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी और आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज और एशियन गेम्स में भी यही जर्सी नजर आ सकती है।
विज्ञापन


भारतीय टीम की नई जर्सी का पैटर्न टेस्ट टीम की जर्सी के समान है। हल्के नीले रंग की जर्सी में गहरे नीले रंग की कुछ धारियां हैं। साथ ही बाईं तरफ बीसीसीआई का लोगो है, जिसके ऊपर तीन सितारे हैं। टीम के स्पॉन्सर ड्रीम 11 का नाम भी जर्सी में सामने की तरफ है। वहीं, एडिडास का लोगो सीने में दाईं तरफ है। कंधे में दोनों तरफ सफेद रंग की तीन पट्टियां हैं। कॉलर और बाह में किनारे भगवा रंग के हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट टीम की तुलना में भारत की वनडे टीम काफी अलग है। दोनों टीमों के कप्तान रोहित हैं, लेकिन वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ और सूर्कुमार यादव टीम का हिस्सा हैं। रहाणे की जगह हार्दिक पांड्या टीम के उपकप्तान हैं। संजू सैमसन भी विकेटकीपर के रूप में टीम का हिस्सा हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल और उमरान मलिक नया चेहरा हैं। 


भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडेः 27 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोज
दूसरा वनडेः 29 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोज
तीसरा वनडेः 01 अगस्त, ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
शाई होप (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उप कप्तान), एलि    क अथानाजे, यानिक कैरियाह, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed