फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India New Head coach face setback as BCCI decline his proposal to make jonty rodes as Fielding coach

Report: बीसीसीआई ने ठुकराई गौतम गंभीर की ये मांग, सहायक स्टाफ को लेकर माथापच्ची जारी, जानें

Fri, 12 Jul 2024 08:39 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 12 Jul 2024 08:39 AM IST
सार

गंभीर इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से टीम इंडिया से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
Team India New Head coach face setback as BCCI decline his proposal to make jonty rodes as Fielding coach
गौतम गंभीर और जय शाह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था। गंभीर के पदभार संभालने से पहले ही बोर्ड ने उन्हें झटका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर ने फील्डिंग कोच के लिए जोंटी रोड्स का नाम प्रस्तावित किया था जिसे बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया है। रोड्स दुनिया के बेहतरीन फील्डर माने जाते हैं, लेकिन बीसीसीआई का मानना है कि सहायक स्टाफ भारतीय ही होना चाहिए। 
विज्ञापन
Trending Videos

रोड्स और गंभीर इससे पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाएंट्स के साथ काम कर चुके हैं। गंभीर इस टीम के मेंटर रह चुके हैं। हालांकि, बीसीसीआई सहायक स्टाफ किसी भारतीय को ही रखना चाहता है। यह परंपरा पिछले सात साल से जारी है और फिलहाल बोर्ड इसमे कोई बदलाव नहीं चाहता है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सहायक स्टाफ के लिए किसी विदेशी को नहीं लेने की नीति पर ही चलना चाहता है। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही सहायक स्टाफ की सेवाएं भी समाप्त हो गई हैं। इनमे बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप शामिल हैं। इन सभी का कार्यकाल टी20 विश्व कप फाइनल के बाद खत्म हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार को गेंदबाजी कोच बनाने के पक्ष में नहीं बीसीसीआई
रिपोर्ट के अनुसार, जोंटी रोड्स की तरह ही गंभीर ने गेंदबाजी कोच के लिए विनय कुमार के नाम की सिफारिश की थी, लेकिन बीसीसीआई ने इसका समर्थन नहीं किया। इस बीच, यह भी खबर आई थी कि गंभीर नीदरलैंड के पूर्व खिलाड़ी रियान टेन डसकाटे को सहायक स्टाफ में शामिल करना चाहते थे। डसकाटे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के फील्डिंग कोच रह चुके हैं और कई अन्य लीग का भी हिस्सा रहे हैं।  
विज्ञापन

सहायक स्टाफ को लेकर बढ़ी दिलचस्पी
गंभीर के प्रस्ताव ठुकराए जाने की खबरों के बीच क्रिकेट समुदाय में इस बात को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है कि सहायक स्टाफ को लेकर बीसीसीआई क्या अंतिम फैसला लेगा। इस दौड़ में कई पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन अब तक आधिकारिक रूप से कोई भी नाम सामने नहीं आया है। मालूम हो कि गंभीर इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से टीम इंडिया से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed