फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india in trouble, after Ishant, Bhuvneshwar is unfit

संकट में टीम इंडिया, एक और बड़ा खिलाड़ी हुआ चोटिल

Sat, 02 Aug 2014 04:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 Aug 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
team india in trouble, after Ishant, Bhuvneshwar is unfit
लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज इंशात शर्मा चोटिल होने के कारण तीसरे मैच में नहीं खेल सके थे। उनकी अनुपस्थिति के कारण इस मैच में भारत की गेंदबाजी आक्रमण कमजोर साबित हुई और टीम इंडिया यह मैच हार गई।
विज्ञापन


हार के बाद आलोचनाओं का सामना कर रही टीम इंडिया को सीरीज का चौथा टेस्ट 7 अगस्त से खेलना है लेकिन इस मैच में भी इशांत की वापसी की संभावना नहीं है। कप्तान धोनी ने तीसरे मैच के बाद ही बता दिया था कि इशांत अगले मैच में नहीं खेल सकेंगे।
विज्ञापन


इशांत के बाहर होने के बाद टीम इंडिया के दूसरे सबसे प्रमुख गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी चोटिल हो गए हैं।

टीम इंडिया के खेमे में चिंता की 'लकीरें'

team india in trouble, after Ishant, Bhuvneshwar is unfit
तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के बाद स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के टखने में आई सूजन टीम इंडिया और उसके प्रबंधन के लिए चिंता का कारण बन गई है।

अब भुवनेश्वर की चोट ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच डंकन फ्लेचर की नींद जरूर उड़ा दी होगी।

भारत मेजबान टीम के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच के अंतिम दिन पहले ही सत्र में 266 रन से हार गई थी जिसके बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। भुवनेश्वर अगर इस मैच में नहीं खेलते हैं तो भारत के लिए यह बड़ा झटका होगा क्योंकि गेंदबाजी के अलावा वह‌ बल्‍लेबाजी में भी काफी सफल रहे हैं। भुवी ने नौंवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करते हुए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।

अब तक बेहद सफल रहे हैं भुवी

team india in trouble, after Ishant, Bhuvneshwar is unfit
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने अपने लाजवाब प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर अनफिट हो गए हैं और उनके अगले मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है।

उन्होंने सीरीज में अब तक कुल 228 रन देकर 15 विकेट झटके हैं। उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में कुल 124.5 ओवर गेंदबाजी की है। उनसे ज्यादा गेंदबाजी केवल बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने की है जिन्होंने 142.3 ओवर डाले।

भुवी के अगले मैच में खेलने की बात कप्‍तान धोनी ने कहा, "मुझे लगता है कि वह कुछ थके हुए हैं। लेकिन उन्होंने पहले स्पैल के बाद शानदार गेंदबाजी की। मेरा मानना है कि उन्होंने पहले दो टेस्टों में ज्यादा प्रभावी गेंदबाजी की थी। तीसरे टेस्ट में वह अपनी लाइन लेंथ से कुछ दूर रह गए थे। इसे छोड़ दिया जाए तो मैं अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।"

हालांकि चौथा टेस्ट मैच शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी है और इस दौरान भारतीय दल चाहेगा कि इस मुकाबले से पहले यह प्रमुख तेज गेंदबाज पूरी तरह से फिट हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed