फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वही विपक्षी, वही मैदान... क्या टीम इंडिया दोहरा पाएगी कमाल?

Tue, 07 Jan 2020 11:48 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 07 Jan 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Team india highest t20I score came in Indore vs Sri Lanka in 2017
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर

मैदान सज चुका है। बिगुल बज चुका है और दोनों ही टीम तैयार हैं। मुकाबला होना है इंदौर के होलकर स्टेडियम में। यह वही मैदान है जहां दो साल पहले भी भारत-श्रीलंका आपस में भिड़ चुके हैं। दिलचस्प है कि भारत का टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक स्कोर 260 भी उसी मैच में आया था और उस वक्त भी सामने यही श्रीलंकाई टीम थी। तब रोहित शर्मा ने होलकर स्टेडिमय में रनों की बारिश कर दी थी। 43 गेदों में 118 रन पीट दिया था। वह इस मैदान पर खेला गया एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल था।

Team india highest t20I score came in Indore vs Sri Lanka in 2017

22 दिसंबर, 2017 को खेले गए उस मैच में भारत ने 88 रन से जीत हासिल की थी। इंदौर की विकेट भी बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है। इस सीरीज में रोहित शर्मा को आराम दिया गया है, लेकिन धवन और उनके सलामी जोड़़ीदार लोकेश राहुल भी बड़ा स्कोर करने का माद्दा रखते हैं। श्रीलंका की उस टीम के कुछ खिलाड़ी जैसे एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला भी इस टीम में हैं। श्रीलंका की कोशिश होगी कि इस मैदान पर वह पुरानी यादों को भुलाकर नई शुरुआत करे।

Team india highest t20I score came in Indore vs Sri Lanka in 2017
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

इसके पहले भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को गुवाहाटी में बारिश और फिर बारसापरा स्टेडियम की बदइंतजामी के चलते रद्द कर दिया गया। बाकी के दो मैचों में टीमों के पास प्रयोग के विकल्प कम हो जाएंगे क्योंकि सीरीज अपने नाम करने के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी है। पूरी उम्मीद है कि विराट उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेंगे, जिन खिलाड़ियों को गुवाहाटी टी-20 में खिलाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

Team india highest t20I score came in Indore vs Sri Lanka in 2017
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर

भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वानिंडु हसारंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नांडो, अविश्का फर्नांडो, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरु कुमारा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, भानुका राजापक्षा, कासुन राजिथा, लक्षण संदकाना, दासुन शनका, इसुरु उदाना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed