फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Have bad record in Cuttack against South Africa will indian team change history

IND vs SA: कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा नहीं है भारत का रिकॉर्ड, पंत की सेना को बदलना होगा इतिहास

Sun, 12 Jun 2022 10:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 10:02 AM IST
सार

कटक में भारतीय टीम का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहद खराब है। 2015 में दोनों टीमों के बीच यहां टी20 मैच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 
 

विज्ञापन
Team India Have bad record in Cuttack against South Africa will indian team change history
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम पर वापसी करने की जिम्मेदारी है। इस सीरीज में अफ्रीकी टीम पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुकी है और कटक का रिकॉर्ड भी उसके पक्ष में है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन


कटक के मैदान में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक टी20 मैच हो चुका है। 2015 में हुए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से मात दी थी। इस मैच में भारतीय टीम सिर्फ 92 रन बना पाई थी। 
विज्ञापन

2015 में 22 रन से ज्यादा नहीं बना पाया था कोई बल्लेबाज
2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इस मैच में कोई भारतीय खिलाड़ी 22 रन से ज्यादा नहीं बना पाया था। सुरेश रैना और रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। दोनों ने 22 रन बनाए थे। टीम के बाकी नौ खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। भारतीय टीम ने इस मैच में अपने टी20 इतिहास का दूसरा सबसे छोटा स्कोर बनाया था। इससे पहले 2008 में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 रन पर आउट हो गई थी। 

दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट खोकर 17.1 ओवर में यह मैच छह विकेट से जीत लिया था। इस मैच के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन से नाराज दर्शकों ने मैदान में पानी की खाली बोतलें फेकनी शुरू कर दी थीं और तीन बार मैच को रोकना पड़ा था। 

श्रीलंका के खिलाफ मिली थी जीत
भारत ने कटक के मैदान में दूसरा टी20 मैच 2017 में खेला गया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 180 रन बनाए थे और श्रीलंकाई टीम को 87 रन पर समेट दिया था। टीम इंडिया ने यह मैच 93 रन के बड़े अंतर से जीता था। इस मैच में भी भारतीय टीम को ऐसा ही प्रदर्शन करना होगा। 

मौजूदा सीरीज में भारत 1-0 से पीछे चल रहा है। ऐसे में टीम इंडिया को यह मैच जीतकर बराबरी करनी होगी। यह मैच हारने पर भारत के लिए वापसी की राह मुश्किल हो सकती है औरर पहली बार दक्षिण अफ्रीका से अपने घर में टी20 सीरीज जीतने का सपना भी टूट सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed