फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india have 121 points in all formats of icc team rankings

121 नंबर से टीम इंडिया का खास लगाव, ICC रैंकिंग है वजह

Wed, 07 Feb 2018 11:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
team india have 121 points in all formats of icc team rankings
टीम इंडिया - फोटो : twitter

टीम इंडिया का आईसीसी की टीम रैंकिंग में दबदबा बना हुआ है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत विश्व की दिग्गज टीमों को मात दी और यही वजह है कि मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में उसके पॉइंट्स बेहद शानदार हैं।

विज्ञापन


इसे संयोग ही कहा जाएगा कि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इस समय टीम इंडिया के एक जैसे अंक हैं। जी हां, आईसीसी की टीम रैंकिंग में टीम इंडिया के टेस्ट, वन-डे और टी20 इंटरनेशनल में 121 पॉइंट हैं। 'विराट ब्रिगेड' जहां टेस्ट और वन-डे में नंबर-1 है, वहीं टी20 इंटरनेशनल में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन


आईसीसी टीम रैंकिंग


टीम इंडिया- टेस्ट - 121 पॉइंट, रैंकिंग-1

 

टीम इंडिया- वन-डे - 121 पॉइंट, रैंकिंग-1

 

टीम इंडिया- टी-20 इंटरनेशनल - 121 पॉइंट, रैंकिंग-2

रैंकिंग में बदलाव ऐसे हो सकता है

team india have 121 points in all formats of icc team rankings
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वन-डे सीरीज में धमाकेदार शुरुआत की। 'कोहली सेना' ने पहले दो मैचों में प्रोटियाज को करारी मात दी और अब उसकी कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने की होगी। दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच छह मैचों की सीरीज का तीसरा वन-डे बुधवार को खेला जाएगा।

बहरहाल, आईसीसी वन-डे टीम रैंकिंग में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम अगर तीसरे वन-डे में टीम इंडिया को मात दे, तो मेहमान टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed