फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Handed 2 Point Penalty By ICC after ind vs sa 1st test Sanction Sees Drop In WTC Standings

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारत को एक और झटका; आईसीसी ने लगाया जुर्माना, WTC में दो अंक भी कटे

Fri, 29 Dec 2023 01:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 29 Dec 2023 01:11 PM IST
सार

टेस्ट में हार के बाद भारत 16 अंक और 44.44 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर था। अंकों की कटौती के कारण टीम इंडिया अब छठे स्थान पर आ गई। उसके खाते में 14 अंक और 38.89 अंक प्रतिशत हैं।

विज्ञापन
Team India Handed 2 Point Penalty By ICC after ind vs sa 1st test Sanction Sees Drop In WTC Standings
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हार गई। सेंचुरियन में मेजबान टीम पारी और 32 रन से जीती। इस हार के बाद भारत को एक और झटका लगा। आईसीसी ने धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया और साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दो अंक भी काट लिए। 
विज्ञापन

टीम इंडिया अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है। वह पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे है।

भारत सेंचुरियन टेस्ट के दौरान आवश्यक ओवर-रेट को बनाए रखने में विफल रहा। आईसीसी ने जुर्माने के तौर पर भारतीय टीम पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है। आईसीसी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह प्रतिबंध भारत द्वारा लक्ष्य से दो ओवर पीछे रहने के बाद लगाया गया। 
विज्ञापन


क्या है आईसीसी का नियम?
खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों को आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने वाले प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच फीसदी जुर्माना लगाया जाता है। यह नियम न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की ताजा स्थिति
टेस्ट में हार के बाद भारत 16 अंक और 44.44 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर था। अंकों की कटौती के कारण टीम इंडिया अब छठे स्थान पर आ गई। उसके खाते में 14 अंक और 38.89 अंक प्रतिशत हैं। दक्षिण अफ्रीका पहले, पाकिस्तान दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे, बांग्लादेश चौथे और ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है। भारत से नीचे वेस्टइंडीज सातवें, इंग्लैंड आठवें और श्रीलंका नौवें स्थान पर है।


सेंचुरियन टेस्ट में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली थी। भारत दूसरी पारी में 131 रन पर ऑलआउट हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed