{"_id":"5a76f0c34f1c1b4e588b6aa2","slug":"team-india-former-cricketer-debasis-mohanty-lodges-a-complaint-in-cyber-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर अपलोड हुई टीम इंडिया के इस पूर्व खिलाड़ी का अश्लील फोटो और वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सोशल मीडिया पर अपलोड हुई टीम इंडिया के इस पूर्व खिलाड़ी का अश्लील फोटो और वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
देबाशीष मोहंती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के रहने वाले टीम इंडिया के पूर्व मीडियम पेस गेंदबाज देबाशीष मोहंती ने सोशल मीडिया पर अपलोड की गई अश्लील सामग्री के खिलाफ पुलीस में शिकायत दर्ज कराई है। मोहंती अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि कुछ अराजक तत्वों ने इंटरनेट पर उनके बारे में अश्लील और घिनौनी सामग्रियों को अपलोड कर दिया है। उनका कहना है कि इंटरनेट पर जो तस्वीरें और वीडियो अपलोड की गई है उसमें उनकी और उनकी पत्नी की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
41 साल के पूर्व गेंदबाज ने ओडिशा के कटक पुलिस हेड क्वाटर के साइबर अपराध शिकायत शाखा में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, 'इंटरनेट पर ये तस्वीरें दो साल से भी ज्यादा समय से अपलोड हैं। साल 2015 में मैंने राज्य पुलिस की अपराध शाखा के संज्ञान में इन चीजों को लाया था और जिसके बाद पुलिस ने इसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।'
विज्ञापन
मोहंती ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'उम्मीद है कि अपलोड करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी, अपलोड करने वाले लोगों की सद्बुद्धि वापस आएगी और वे इंटरनेट से इसे हटाएंगे।' उन्होंने कहा कि कुछ नहीं बदला है, पुलिस में औपचारिक शिकायत कराने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि देबाशीष ने टीम इंडिया के लिए अपने कैरियर के दौरान 2 टेस्ट और 45 वन-डे इंटरनेशनल मैच खले हैं। उन्होंने टेस्ट में 4 और वन-डे में 57 विकेट झटके हैं। इसके अलावा प्रथम श्रेणी के 117 मैचों में उनके नाम 417 विकेट हैं। मोहंती के नाम दलीप ट्रॉफी की एक पारी के सभी 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है।