फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india former cricketer Debasis Mohanty lodges a complaint in cyber cell

सोशल मीडिया पर अपलोड हुई टीम इंडिया के इस पूर्व खिलाड़ी का अश्लील फोटो और वीडियो

Sun, 04 Feb 2018 05:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
team india former cricketer Debasis Mohanty lodges a complaint in cyber cell
देबाशीष मोहंती

ओडिशा के रहने वाले टीम इंडिया के पूर्व मीडियम पेस गेंदबाज देबाशीष मोहंती ने सोशल मीडिया पर अपलोड की गई अश्लील सामग्री के खिलाफ पुलीस में शिकायत दर्ज कराई है। मोहंती अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि कुछ अराजक तत्वों ने इंटरनेट पर उनके बारे में अश्लील और घिनौनी सामग्रियों को अपलोड कर दिया है। उनका कहना है कि इंटरनेट पर जो तस्वीरें और वीडियो  अपलोड की गई है उसमें उनकी और उनकी पत्नी की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है।  

विज्ञापन


41 साल के पूर्व गेंदबाज ने ओडिशा के कटक पुलिस हेड क्वाटर के साइबर अपराध शिकायत शाखा में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, 'इंटरनेट पर ये तस्वीरें दो साल से भी ज्यादा समय से अपलोड हैं। साल 2015 में मैंने राज्य पुलिस की अपराध शाखा के संज्ञान में इन चीजों को लाया था और जिसके बाद पुलिस ने इसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।'
विज्ञापन


मोहंती ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'उम्मीद है कि अपलोड करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी, अपलोड करने वाले लोगों की सद्बुद्धि वापस आएगी और वे इंटरनेट से इसे हटाएंगे।' उन्होंने कहा कि कुछ नहीं बदला है, पुलिस में औपचारिक शिकायत कराने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देबाशीष ने टीम इंडिया के लिए अपने कैरियर के दौरान 2 टेस्ट और 45 वन-डे इंटरनेशनल मैच खले हैं। उन्होंने टेस्ट में 4 और वन-डे में 57 विकेट झटके हैं। इसके अलावा प्रथम श्रेणी के 117 मैचों में उनके नाम 417 विकेट हैं। मोहंती के नाम दलीप ट्रॉफी की एक पारी के सभी 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed