फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team India defeat Bangladesh by 10 wickets in Blind Cricket World Cup

ब्लाइंड वर्ल्ड कप: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दी 10 विकेट से करारी मात, ये रहे मैच के हीरो

Sun, 14 Jan 2018 09:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
team India defeat Bangladesh by 10 wickets in Blind Cricket World Cup
टीम इंडिया

ओपनर अजय कुमार रेड्डी और सुनील रमेश के नाबाद शतकों की मदद से टीम इंडिया ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश 5वें वन-डे मैच में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था।

विज्ञापन


टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का फैसला किया और आठ विकेट के नुकसान पर 40 ओवरों में 226 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने यह लक्ष्य बिना किसी विकेट खोए 18.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। कप्तान अजय कुमार रेड्डी ने 60 गेंदों में 14 चौके की मदद से नाबाद  101 रन बनाए। जबकि सुनील ने 57 गेंदों में 17 चौके की मदद से 105 रन बनाए। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- स्पेशल क्रिकेट वर्ल्ड कपः टीम इंडिया ने पाक को दी 7 विकेट से मात, दीपक ने खेली आतिशी पारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वही, अजय ने अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित किया और आठ ओवरों में चार विकेट लिए। दीपक मलिक और पंकज भुई को दो-दो विकेट मिले। बता दें कि टीम इंडिया को ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप में अगला मैच में रविवार को नेपाल से खेलना है। 

बता दें कि इस बार ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन भारत की आपत्ति के बाद उसका ये मैच सऊदी अरब में खेला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed