कोहली को लेना है 'विराट' फैसला, देश के लिए खेलना है या फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के टॉप खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल में जमकर खेल रहे हैं। मगर जून में टीम इंडिया को इंग्लैंर के दौरे पर जाना है, लेकिन वहां के दौरे पर जाने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट खेलना चाह रहे हैं, जिससे कि खिलाड़ी वहां के हालात से रु-ब-रु हो सके।
गौरतलब है कि टीम इंडिया को इंग्लैड दौरे पर जाने से पहले 14 से 18 जून के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में केवल टेस्ट मैच खेलना है, लेकिन इस मैच में कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में खेलने की इच्छा जता रहे हैं, जिससे अंदेशा यह लगाया जा रहा है कि टॉप खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेंगे या नहीं।
हालांकि, इस मामले में सीओए प्रमुख विनोद राय ने साफ तौर पर कहा कि टेस्ट या काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला खुद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के जिम्मे होगा। उन्होंने कहा, 'सीओए ने फैसला किया है कि इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट खेलने वाले टेस्ट टॉप खिलाड़ियों को इंग्लैंड जाकर काउंटी क्रिकेट में खेलकर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर लेना चाहिए। इस टेस्ट के लिए हम ऐसे किसी भी खिलाड़ी को काउंटी क्रिकेट खेलने से नहीं रोकेंगे। इस टेस्ट में वही टीम उतरेगी जो श्रीलंका के खिलाफ खेली थी।'
उन्होंने आगे कहा कि, अफगानिस्तान की टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट खेलने आएगी विराट कोहली के खिलाफ नहीं। हम इस टेस्ट के लिए किसी भी क्रिकेटर को इंग्लैंड से वापस नहीं बुलाएंगे। हमारा लक्ष्य इंग्लैंड टेस्ट सीरीज जीतना है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हुई गलती हम दोबारा नहीं दोहराएंगे।
बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को जुलाई के पहले हफ्ता में 3 तीन टी-20, तीन वन-डे और 5 टेस्ट मैच खेलने हैं।