फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India came out more strongly as retained number one position on icc test ranking

ICC टेस्ट रैंकिंग: टीम इंडिया की बादशाहत हुई और मजबूत, जानिए बाकी टीम की रैंकिंग

Wed, 02 May 2018 11:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Team India came out more strongly as retained number one position on icc test ranking

ICC टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया की बादशाहत और मजबूत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से अपना अंतर और बढ़ाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम 125 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। 2014-15 की टेस्ट रैंकिंग की गणना से परिणाम निकालने के बाद और 2015-16 से लेकर 2016-17 के परिणामों को 50 प्रतिशत ही महत्व देने के बाद भारत ने दूसरे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका पर 13 अंक की बढ़त ले ली है, जो पहले यह केवल चार अंक की थी।

विज्ञापन

रेटिंग में भारत से ठीक पीछे 112 अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका है। 106 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। रैंकिंग अपडेट होने के बाद जहां दक्षिण अफ्रीका को 5 अंक का नुकसान हुआ तो ऑस्ट्रेलिया 4 अंक के फायदे के साथ तीसरे पायदान पर है। इसके पहले तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड था। नए अपडेट के बाद न्यूजीलैंड के 102 अंक हैं।

विज्ञापन

भारत को मिलेंगे दस लाख डॉलर

Team India came out more strongly as retained number one position on icc test ranking

भारत ने कट ऑफ तिथि पर पहले स्थान पर रहने के कारण दस लाख डॉलर और दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे स्थान पर रहने से पांच लाख डॉलर जीते। इंग्लैंड को एक अंक का फायदा हुआ है ओर वह पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड 98 अंक के साथ 5वें पायदान पर है। श्रीलंका को एक अंक का नुकसान हुआ और वह छठे स्थान पर है। 2 अंकों के नुकसान के साथ पाकिस्तान सातवें स्थान पर हैं। 

यही नहीं, बांग्लादेश को भी फायदा हुआ है और वह वेस्टइंडीज को पीछे छोड़कर आठवें स्थान पर पहुंच गया है. यह पहला मौका है, जब वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर खिसका है। जबकि जिम्बाब्वे को एक अंक का फायदा हुआ और वह दसवें पायदान पर है। अफगानिस्तान और आयरलैंड को भी अब पूर्णकालिक सदस्यता मिल चुकी है और अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वे भी इस सूची में जगह बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed