{"_id":"5bb6549e867a55293708e938","slug":"team-india-beat-bangladesh-by-two-runs-to-enter-u-19-asia-cup-fial","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में, बांग्लादेश को 2 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में, बांग्लादेश को 2 रन से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
U-19 Asia Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहित जांगड़ा (3/25) और सिद्धार्थ देसाई (3/35) के तीन-तीन विकेट की मदद से भारत ने बांग्लादेश को दो रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.3 ओवरों में 172 पर ऑलआउट हो गई थी।
विज्ञापन
यशस्वी जयसवाल ने 69 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली जबकि समीर चौधरी और अनुज रावत ने क्रमश: 36 और 35 रन का योगदान दिया। जांगड़ा और बाएं हाथ के स्पिनर देसाई की अगुआई में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से भारत ने बांग्लादेश को 46.2 ओवरों में 172 रन पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन
जांगड़ा और देसाई ने शीर्षक्रम के छह में से पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। एक समय बांग्लादेश ने 20वें ओवर में 65 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन शमीम हुसैन (59) और विकेटकीपर अकबर अली (45) ने छठे विकेट पर 74 रन जोड़कर मैच को रोमांचक बना दिया था। बांग्लादेश ने छह विकेट पर 139 रन बना लिए थे और उसे 14.5 ओवरों में 34 रन की जरूरत थी।
विज्ञापन
हुसैन क्रीज पर डटे थे लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने हिम्मत नहीं हारी और विपक्षी टीम को एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ा। हुसैन 43वें ओवर में आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए और 47वें ओवर में पूरी टीम आउट हो गई। इससे पहले भारत की ओर से जयसवाल और रावत ने दूसरे विकेट पर 66 रन जोड़े।