फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India announce their 15-member squad for the WTC 2021 Final 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: फाइनल के लिए भारतीय टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Tue, 15 Jun 2021 06:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 15 Jun 2021 06:36 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथम्प्टन में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Team India announce their 15-member squad for the WTC 2021 Final 
भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @mayankcricket

विस्तार

टीम इंडिया ने मंगलवार को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में हनुमा विहारी को शामिल किया गया है, जबकि मयंक अग्रवाल और अक्षर पटेल को टीम में जगह नहीं मिली। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा दोनों को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी मोहम्मद सिराज भी इस टीम का हिस्सा हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस खिताबी मुकाबले में केवल तीन दिन का समय बचा है। क्रिकेट फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। सबके जेहन में यही सवाल गूंज रहा है कि दोनों देशों के बीच होने वाले इस खिताबी जंग में कौन सी टीम बाजी मारेगी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। यदि भारतीय टीम फाइनल को जीतने में सफल रहती है तो वह विराट की कप्तानी में पहली बार आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी।  

विज्ञापन


शार्दुल, मयंक और वाशिंगटन बाहर
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उमेश यादव, मोहम्मद शमी और हनुमा विहारी चोटिल हो गए थे। शार्दुल के अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्लेइंग 11 में शामिल रहे मयंक अग्रवाल और वाशिंगटन सुंदर को भी 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के नायक अक्षर पटेल भी इसमें जगह बनाने से चूक गए।

विज्ञापन

भारतीय टीम इस प्रकार है:

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान) अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।  
 



न्यूजीलैंड ने भी आज ही डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपनी 15 सद्स्यीय टीम का एलान किया है। कीवी चयनकर्ताओं द्वारा घोषित इस टीम में नियमित कप्तान केन विलियमसन की वापसी हुई है। बीमार होने की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। दूसरी ओर विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग पीठ की चोट से परेशान थे। उनको भी टीम में शामिल किया गया है। केन और वाटलिंग के अलावे टिम साउथी और धांसू ऑलराउंडर कॉलिन डि ग्रैंडहोम की भी वापसी हुई है। 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है:

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम बलंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉन्वे, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, ट़ॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, अयाज पटेल, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील बैगनर, बीजे वाटलिंग, विल यंग। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed