फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India allowed to train in quarantine in Australia tour

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे में एकांतवास में ट्रेनिंग की अनुमति, शेड्यूल लगभग तय

Fri, 23 Oct 2020 09:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 23 Oct 2020 09:08 AM IST
सार

न्यू साउथ सरकार ने दी अनुमति, क्वींसलैंड ने नहीं दी थी राहत 

विज्ञापन
Team India allowed to train in quarantine in Australia tour
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिडनी और कैनबरा भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सफेद गेंद के चरण की मेजबानी को तैयार हैं क्योंकि न्यू साउथ वेल्स सरकार ने दौरा करने वाली टीम को पहुंचने के बाद अनिवार्य एकांतवास के दौरान ट्रेनिंग की अनुमति दे दी है। न्यू साउथ वेल्स सरकार (एनएसडब्ल्यू) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक समझौते के तहत आईपीएल से लौटने वाले भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को एकांतवास के दौरान सिडनी में ट्रेनिंग की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


भारतीय टीम को पहले ब्रिसबेन पहुंचना था लेकिन क्वींसलैंड राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस दौरान विराट कोहली एंड कंपनी को ट्रेनिंग करने की अनुमति के लिए 14 दिन के एकांतवास नियम में राहत नहीं दी।
विज्ञापन


सीरीज का शेड्यूल 
भारत को ऑस्ट्रेलियाई दौरे में तीन टी-20, तीन वनडे और चार टेस्ट मैच खेलने हैं। पहले दो वनडे सिडनी क्रिकेट मैदान पर 27 और 29 नवंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद अंतिम वनडे कैनबरा के मनुका ओवल में होगा। पहला टी-20 भी कैनबरा में खेला जाएगा जिसके बाद अंतिम दो टी-20 सिडनी में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिलेड में हो सकता है बॉक्सिंग डे टेस्ट
गुलाबी गेंद का टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड में दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। अगर कोविड-19 हालात के कारण मेलबर्न अधिकारियों को एमसीजी में मैच की मेजबानी की अनुमति नहीं देता तो 26 दिसंबर से होने वाला बॉक्सिंग डे टेस्ट एडिलेड में भी खेला जा सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के भारतीय क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद पूर्ण कार्यक्रम घोषित करने की उम्मीद है। सिडनी में नव वर्ष टेस्ट मैच को सात से 11 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद टीमें 15 जनवरी से होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए ब्रिसबेन पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed