युवी की टीम इंडिया में एंट्री, पढ़ें और कौन हुआ अंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल जनवरी माह के लिए टीम इंडिया चुन ली गई है। नए साल की शुरुआत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इस ब्रिगेड में कुछ पुराने बेदखल हो चुके चेहरों की वापसी हुई है। भारतीय चयनकर्ताओं ने विजय हजारे ट्रॉफी सीरीज में शानदार प्रदर्शन का ईनाम भी दिया है।
भारतीय प्रदशंकों के लिए सबसे बड़ी खबर है टीम में युवराज सिंह की एंट्री। 2 साल से भी ज्यादा वक्त के बाद उनकी टीम में वापसी हुई है। युवी की टी-20 टीम में वापसी हुई है। युवी ने टीम के लिए आखिरी वनडे मैच 11 दिसंबर 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन मैदान में खेला था। इस मैच में युवी को बल्लेबाजी नहीं मिल सकी थी।
युवी को विजय हजारे ट्रॉफी सीरीज में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। शुक्रवार को हुए सर्विसेज के खिलाफ उन्होंने आखिरी मैच में 98 रन ठोके थे। इसमें 4 छक्के और 8 चौके शामिल थे। इतना ही नहीं उनका पूरी सीरीज में अभी तक स्ट्राइक रेट 80 से ज्यादा था।
वर्ल्ड कप 2015 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर हुए रविंद्र जडेजा की टेस्ट के बाद अब वनडे और टी-20 में भी वापसी हुई है। उनके अलावा मोहम्मद शमी को भी स्थान मिला है। हालांकि शमी का विजय हजारे ट्रॉफी सीरीज में प्रदर्शन मिला जुला रहा। उन्होंने यूपी के खिलाफ एक मैच में दो और मध्यप्रदेश के खिलाफ सिर्फ एक सफलता हासिल की थी। शमी वर्ल्ड कप के बाद घुटने के मांसपेशियों के खिंचाव के चलते टीम से बाहर हो गए थे।
इस गेंदबाज की हुई लंबे समय बाद वापसी
टीम इंडिया की वनडे टीम में लंबे समय से शामिल होने की जद्दोजहत कर रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को बड़ी राहत मिली है। उनकी एक साल बाद टीम में वापसी हुई है।
हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका चयन हुआ था लेकिन अनफिट होने के कारण वह टीम में शामिल नहीं हो पाए थे। इशांत का विजय हजारे ट्रॉफी सीरीज में प्रदर्शन अच्छा रहा। वह दिल्ली टीम का हिस्सा रहे।
वहीं, दूसरी ओर तमिलनाडू के लिए हजारे ट्रॉफी सीरीज में खेल रहे टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने भी कमबैक किया है। उन्हें खराब फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन की जगह बतौर ओपनर टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा आशीष नेहरा टी-20 में वापस आए हैं।
ये हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया
टीम इंडिया अगले साल अपने साल के पहले दौरे में ऑस्ट्रेलिया जाएगी। जहां दोनों टीमों के बीच 12 जनवरी से 31 जनवरी तक 5 वनडे और तीन टी-20 मैच होने हैं। सुरेश रैना वनडे टीम से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए ये रही टीम इंडिया:::
वनडे:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली (उपकप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मनीष पांडे, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, गुरकीरत सिंह मन, रिषी धवन, उमेश यादव और बिरंदर सरन।
टी-20:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), विराट कोहली (उपकप्तान), शिखर धवन, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पटेल, भुवनेश्वर कुमार और आशीष नेहरा।