फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tamil Nadu Premier League Video, Salem Spartans skipper Abhishek Tanwar concedes 18 runs in one delivery

Video: कप्तान ने डुबोई टीम की लुटिया; एक गेंद में लुटाए 18 रन, आखिरी ओवर में कुल 11 गेंद कीं, 26 रन खर्चे

Wed, 14 Jun 2023 03:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोयम्बटूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोयम्बटूर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 14 Jun 2023 03:10 PM IST
सार

कप्तान अभिषेक ने अंतिम ओवर में 26 रन दिए और सीएसजी अपने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 217 रन बनाए।

विज्ञापन
Tamil Nadu Premier League Video, Salem Spartans skipper Abhishek Tanwar concedes 18 runs in one delivery
अभिषेक तंवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में चेपॉक सुपर गिलीज और सलेम स्पार्टन्स के बीच मैच वास्तव में स्पार्टन्स के कप्तान अभिषेक तंवर ने पारी की अंतिम गेंद पर कुल 18 रन लुटाए। पारी के अंतिम ओवर में पांच गेंद करने के बाद तंवर ने एक नो-बॉल फेंकी, जिसमें बल्लेबाज आउट हो गया, लेकिन नो बॉल की वजह से विकेट गिरने की बजाए एक रन मिल गया। अगली गेंद पर बल्लेबाज संजय यादव ने डीप मिडविकेट पर एक छक्का लगाया और यह भी नो गेंद थी। 
विज्ञापन


संजय ने अगली गेंद पर दो रन लिए, लेकिन एक बार फिर नो बॉल के चलते एक एक्सट्रा रन मिला। इस तरह इस गेंद पर 11 रन बन गए। इसके बाद तंवर ने एक वाइड गेंद की और एक गेंद में कुल 12 रन बन गए। तंवर की अगली गेंद नो बॉल नहीं थी, लेकिन बल्लेबाज ने छक्का लगा दिया और इस एक गेंद पर कुल 18 रन बन गए। 
विज्ञापन


कप्तान अभिषेक ने अंतिम ओवर में 26 रन दिए और सीएसजी अपने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 217 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज प्रदोष रंजन पॉल (55 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 88) और कप्तान नारायण जगदीशन (27 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 35) ने 91 रन की शुरुआती साझेदारी से अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। डेथ ओवरों में संजय के 31* रन ने सीएसजी को एक विशाल स्कोर तक पहुंचने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंवर ने अपने चार ओवर में 44 रन दिए और एक विकेट लिया। उनका इकॉनमी रेट 11.00 का रहा। आकाश सुमरा (0/42) एक अन्य गेंदबाज थे, जिन्होंने 14 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए।
 

बड़े स्कोर का पीछा करते हुए स्पार्टन्स की टीम अपने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी और 52 रनों से मैच हार गई। स्पार्टन्स के लिए मोहम्मद अदनान खान ने 15 गेंदों में 47* रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें एक चौका और छह छक्के शामिल थे। रॉकी भास्कर (2/13) और बाबा अपराजित (2/28) सीएजी के सबसे सफल गेंदबाज रहे। टीएनपीएल सीजन 2023 का आयोजन 12 जून से 12 जुलाई तक किया जा रहा है।

टीएनपीएल एक घरेलू राज्य T20 लीग है जिसकी शुरुआत 2016 में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने की थी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली कुल आठ टीमें इस लीग में खेलती हैं। इनमें सलेम स्पार्टन्स, चेपॉक सुपर गिल्लीज, लाइका कोवई किंग्स (कोयंबटूर), डिंडीगुल ड्रैगन्स, बा11सी त्रिची, तिरुप्पुर तमिझंस, मदुरै पैंथर्स और नेल्लई रॉयल किंग्स शामिल हैं। सीएसजी मौजूदा चैंपियन हैं और वे चार खिताबों के साथ सबसे सफल टीम हैं। इस लीग में टीम इंडिया/इंडियन प्रीमियर लीग के सितारे जैसे रविचंद्रन अश्विन, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, मुरली विजय, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, दिनेश कार्तिक/सुब्रमण्यम बद्रीनाथ खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed