{"_id":"58cfe5fc4f1c1b425c1a145b","slug":"tamil-nadu-crowned-2017-vijay-hazare-trophy-after-beating-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक के शानदार शतक से तमिलनाडु बना विजय हजारे चैंपयिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कार्तिक के शानदार शतक से तमिलनाडु बना विजय हजारे चैंपयिन
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Mon, 20 Mar 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेश कार्तिक की शतकीय पारी की बदौलत सोमवार को तमिलनाडु की टीम ने विजय हजारे ट्राफी के फाइनल मैच में बंगाल को 37 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कार्तिक (112) के अलावा तमिलनाडु का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।
विज्ञापन
कार्तिक की संघर्षभरी पारी की बदौलत तमिलनाडु की टीम 217 का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। 120 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 112 रन की पारी खेलने वाले कार्तिक को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु का स्कोर एक समय चार विकेट खोकर 49 रन था। गंगा श्रीधर राजू (4), कौशिक गांधी (15), बाबा अपराजित (3) और कप्तान विजय शंकर (2) सस्ते में लौट गए।
विज्ञापन
जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए कार्तिक ने 48वें ओवर तक टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में बंगाल की टीम 45.5 ओवर में 180 रन पर ही सिमट गई। बंगाल टीम का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।