{"_id":"612f91f68ebc3e7a2a19a215","slug":"taliban-approve-afghanistans-first-cricket-test-since-takeover","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट: अफगानिस्तान क्रिकेट को तालिबान की हरी झंडी, जानें किस देश का दौरा करेगी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट: अफगानिस्तान क्रिकेट को तालिबान की हरी झंडी, जानें किस देश का दौरा करेगी टीम
Wed, 01 Sep 2021 08:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 01 Sep 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
तालिबान ने अफगानिस्तान को टेस्ट मैच खेलने की इजाजत दे दी है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) हामिद शिनवारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी को दी। उन्होंने कहा, 'हमें टीम को ऑस्ट्रेलिया भेजने की मंजूरी मिल गई है।'
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक होबार्ट में खेला जाने वाला टेस्ट मैच कोरोना महामारी व अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के कारण स्थगित कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया में यह अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने से पहले अफगानिस्तान की टीम टी-20 विश्व में हिस्सा लेगी। बता दें कि टी-20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि फाइनल 15 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
सीईओ शिनवारी ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान की अंडर -19 क्रिकेट टीम इस महीने के अंत में बांग्लादेश का दौरा करेगी। बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद ऐसी आशंका थी कि इसका असर क्रिकेट पर भी पड़ेगा लेकिन लेकिन एसीबी के अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि क्रिकेट को तालिबान का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
बीते दिनों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने खेली जाने वाली वन-डे सीरीज को स्थगित कर दिया गया। इस मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति से फैसला लिया था। बता दें कि पहले यह सीरीज श्रीलंका में खेली जानी थी। इस मामले में हामिद शिनवारी ने कहा, श्रीलंका में आ रही दिक्कतों के बाद हमने इस सीरीज को पाकिस्तान में आयोजित करने के बारे में विचार किया था, लेकिन देश में जिस तरह से मौजूदा हालात और अफरातफरी का माहौल है, जिसके कारण इसे टाल दिया गया।