भारत की पहली क्रिकेट विश्वकप जीत पर बन रही फिल्म '83' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।
ये हैं 'फिल्मी' सुनील गावस्कर, रणवीर सिंह पहले ही बन चुके 'विश्वकप विजेता' कपिल देव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। '83' में सुनील गावस्कर का रोल करने वाले एक्टर का भी खुलासा हो गया है। इस रोल को ताहिर राज भसीन निभाएंगे।
Tahir Raj Bhasin is #SunilGavaskar in #83TheFilm... Stars Ranveer Singh as #KapilDev... Directed by Kabir Khan... Presented by Reliance Entertainment... Produced by Madhu Mantena, Vishnu Induri, Kabir Khan... #CastOf83 #Relive83 pic.twitter.com/DFnNdYzbTh
खबर है कि ताहिर फिल्म '83' में सटीक अदाकारी के लिए सुनील गावस्कर से मुलाकात करेंगे। वैसे बता दें कि विश्वकप 1983 सुनील गावस्कर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 8 मैच में से उन्हें 6 मुकाबले ही खेलने मिले थे।
कौन हैं ताहिर भसीन?
ताहिर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां कश्मीरी-मराठी हैं। पिता और दादाजी दोनों एयरफोर्स में थे। ताहिर राज भसीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' से की थी। असल पहचान मिली फिल्म 'मर्दानी' से जिसमें वे विलेन के रोल में नजर आए। ताहिर ने मंटो और फोर्स-2 में भी काम किया है।
- पहला मैच- वेस्टइंडीज के खिलाफ 19,
- दूसरा मैच- जिम्बॉब्वे के खिलाफ 4,
- तीसरा मैच- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाहर
- चौथा मैच- वेस्टइंडीज के खिलाप बाहर
- पांचवां मैच- जिम्बॉब्वे के खिलाफ 0
- छठा मैच- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9
- इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल- 25
- वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फाइनल- 2 रन