फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: 'Whenever it comes to the team, I give my life', Jemima's statement on T20 World Cup

T20 World Cup: 'जब भी टीम की बात आती है तो अपनी जान लगा देती हूं', टी20 विश्व कप पर जेमिमा का बयान

Tue, 01 Oct 2024 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Oct 2024 05:15 PM IST
सार

मुंबई की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने गेंदबाज के रसूख की परवाह किए बिना स्थिति के अनुसार खेलने के महत्व पर जोर दिया।

विज्ञापन
T20 World Cup: 'Whenever it comes to the team, I give my life', Jemima's statement on T20 World Cup
जेमिमा रॉड्रिग्ज - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का मानना है कि गुरुवार को शुरू हो रहे टी20 विश्व कप में भारत के लिए पहला आईसीसी खिताब जीतने के सपने को साकार करने के लिए सामंजस्य बैठाना और टीम को सबसे आगे रखने की मानसिकता बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। महिला टी20 विश्व कप 2020 के फाइनल में पहुंचने वाला भारत टूर्नामेंट के नौवें सत्र में चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में 52 रन बनाने वाली जेमिमा ने कहा, 'मेरे लिए यह सब परिस्थितियों का आकलन करने और स्थिति के अनुसार खेलने के बारे में है। मैं इसे सरल रखना चाहती हूं और टीम को जीतने में मदद करने के लिए जो कुछ भी करना हो वह करना चाहती हूं।'

उन्होंने कहा, 'जब मैं चीजों को उस परिदृश्य में देखती हूं तो यह मुझे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और प्रेरित करने में मदद करता है। मेरे लिए जब भी टीम की बात आती है तो मैं मैदान पर जाकर अपनी जान लगा देती हूं। इससे मैं और अधिक भावुक, ऊर्जावान और उत्साही हो जाती हूं। मैं चाहती हूं कि टीम इंडिया जीते। हम एक इकाई के रूप में, टीम इंडिया को जीतते हुए देखना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने गेंदबाज के रसूख की परवाह किए बिना स्थिति के अनुसार खेलने के महत्व पर जोर दिया। जेमिमा ने कहा, 'मेरे लिए यह विशिष्ट गेंदबाजों के बारे में नहीं है बल्कि स्थिति के अनुसार खेलने के बारे में है। गेंदबाजों के खराब दिन हो सकते हैं और एक बल्लेबाज के रूप में मुझे यह आकलन करने की आवश्यकता है कि किस गेंदबाज पर आक्रमण करना है और कब रुकना है। समझदारी से खेलने और टीम के लिए सबसे अच्छा करने से संतुष्टि मिलती है।'

आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत 2005 और 2017 में एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में भी पहुंचा लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रहा। हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला अभ्यास मैच 20 रन से जीतकर अच्छी शुरुआत की। भारत 13 अक्तूबर को शारजाह में ग्रुप ए के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा और जेमिमा ने कहा कि पूर्व चैंपियन के खिलाफ योजनाओं को लागू करना महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है क्योंकि आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। अगर आप जीतना चाहते हैं तो कोई दूसरा विकल्प नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में प्रतिद्वंद्विता काफी कड़ी रही है और यह हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।' जेमिमा ने कहा, 'हमने अच्छी तैयारी की है और मेहनत की है। अब समय आ गया है कि हम अपनी योजनाओं को लागू करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed