T20 World Cup: दो चैंपियंस का आमना-सामना, विंडीज से पिछला हिसाब चुकाने उतरेगा इंग्लैंड
वेस्टइंडीज की टीम को यूएई में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से खेले गए दो अभ्यास मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के दूसरे मुकाबले में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का सामना 2010 की चैंपियन इंग्लैंड टीम से होगा। की टीम को अगर अपने अभियान की शुरुआत जीत से करनी है तो उसे इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को टी20 विश्व कप में सुपर-12 दौर के अपने पहले मुकाबले में लय हासिल करने की जरूरत होगी।
दूसरी ओर वनडे प्रारूप की विश्व चैंपियन इंग्लैंड पिछले 2016 संस्करण के फाइनल में वेस्टइंडीज से हार गई थी जब कार्लोस ब्रेथवेट ने अंतिम ओवर में लगातार चार गेंदों पर छक्के जड़कर उनके खिताब जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया था। इयोन मोर्गन की कप्तानी में टीम पिछली हार का हिसाब बराबर करने उतरेगी।
विंडीज ने हारे दोनों अभ्यास मैच
वेस्टइंडीज की टीम को यूएई में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से खेले गए दो अभ्यास मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जीत से टीम उस निराशा को पीछे छोड़ सकती है।
कैरेबियाई टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट पर 130 रन बनाए तो अफगानिस्तान के खिलाफ पोलार्ड की टीम 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 133 रन बना सकी। रोस्टन चेज ने 58 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। कप्तान पोलार्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ 23 रन बनाए जिसमें पांच चौके शामिल थे। फिनिशर के रूप में उनकी भूमिका अहम रहेगी।
गेल हो रहे हैं बार-बार फेल
विंडीज के पास इविन लुइस, लेंडल सिमंस, शिमरॉन हेतमायर और निकोलस पूरन को भी दमखम दिखाना होगा। एक बड़ी चिंता ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल की फॉर्म है जिन्होंने कैरेबियाई लीग में खास नहीं कियाऔर आईपीएल में भी नहीं चले।
संभावित एकादश
इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर, मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, टॉम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टायमल मिल्स, आदिल रशीद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड
वेस्टइंडीज: किरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, ड्वेन ब्रावो, रॉस्टन चेस, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, अकील होसैन, एविन लुईस, ओबेड मैकॉय, रवि रामपॉल, आंद्रे रसेल, लेंडल सिमंस, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर