फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Sachin Tendulkar told which teams will make it to semi-finals India and Pakistan name included

T20 World Cup: सचिन तेंदुलकर ने बताया कौन सी टीमें बनाएंगी सेमीफाइनल में जगह, पाकिस्तान का नाम भी शामिल

Thu, 20 Oct 2022 02:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 20 Oct 2022 02:17 PM IST
सार

भारतीय टीम रविवार को होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगी। पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी।

विज्ञापन
T20 World Cup Sachin Tendulkar told which teams will make it to semi-finals India and Pakistan name included
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। पहले राउंड के मुकाबले अब अंतिम दौर में हैं। 22 अक्तूबर से सुपर-12 के मैच शुरू हो जाएंगे। यहां से चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। क्रिकेट एक्सपर्ट चार टीमों को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर चुके हैं। इसी बीच, महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अंतिम-4 के लिए अपनी टीमें चुनी हैं। उन्होंने इसमें पाकिस्तान को भी शामिल किया है। तेंदुलकर ने सेमीफाइनल की चार टीमों के अलावा अंडरडॉग टीम का भी नाम बताया है।
विज्ञापन

तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मैं स्पष्ट रूप से चाहता हूं कि भारत चैंपियन बने। मेरे शीर्ष चार भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड होंगे। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड डार्क हॉर्स साबित हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम ऐसी परिस्थितियों में खेल चुकी है।'' भारतीय टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्तूबर को अपना पहला मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup Sachin Tendulkar told which teams will make it to semi-finals India and Pakistan name included
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
हमारी टीम के पास मौका है: सचिन
सचिन ने आगे कहा, ''हां, हमारे पास बहुत अच्छा मौका है। यह टीम अच्छी तरह से संतुलित है और हमारे पास बाहर जाकर अच्छा प्रदर्शन करने का कंबिनेशन है। वास्तव में मैं अपनी टीम को लेकर काफी आशान्वित हूं।"

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, शाहीन से भी ज्यादा घातक है यह गेंदबाज
विज्ञापन

'बुमराह के नहीं होने का टीम पर प्रभाव पड़ेगा'
तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह के इस इवेंट में नहीं खेलने को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा, "सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक के नहीं होने का स्पष्ट रूप से टीम पर प्रभाव पड़ेगा। बुमराह प्लेइंग-11 में प्रमुख खिलाड़ी रहा है। हालांकि, सकारात्मक बात यह है कि टीम के पास कई खिलाड़ी हैं। टीम ने इसे स्वीकार किया। आप असफलताओं में नहीं फंस सकते। उनके रिप्लेसमेंट मोहम्मद शमी भी अनुभवी और सक्षम हैं। उन्होंने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एक योग्य रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।''

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए कितनी तैयार टीम इंडिया, क्या है भारत की कमजोरी और मजबूती?

बदला लेने उतरेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम रविवार को होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगी। पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। टीम उस हार का बदला लेने के लिए मेलबर्न में उतरेगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, फखर जमां।

रिजर्व: मोहम्मद हारिस, उस्मान कादिर और शाहनवाज दहानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed