फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Jasprit Bumrah shared post on social media says sad for not playing in T20 World Cup post

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाने पर छलका बुमराह का दर्द, कहा- टीम से बाहर होने पर दुखी हूं

Tue, 04 Oct 2022 12:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 04 Oct 2022 12:26 PM IST
सार

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। हालांकि, शुरुआत में क्वालिफाइंग राउंड खेले जाएंगे। चार टीमें सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसके बाद 22 अक्तूबर से सुपर-12 राउंड की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
T20 World Cup Jasprit Bumrah shared post on social media says sad for not playing in T20 World Cup post
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे। वह पीठ में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार (तीन अक्तूबर) को इसकी अधिकारिक जानकारी दी। बुमराह टीम से हटने के बाद निराश हैं। उन्होंने इस बारे में कहा कि वर्ल्ड कप में नहीं जाने के कारण दुखी हूं।
विज्ञापन


बुमराह ने मंगलवार (चार अक्तूबर) को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा, ''मैं इस बात से दुखी हूं कि मैं इस बार टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बनूंगा, लेकिन अपने प्रियजनों से मिली शुभकामनाओं, देखभाल और समर्थन के लिए आभारी हूं. जैसे ही मैं ठीक हो जाऊंगा, मैं ऑस्ट्रेलिया में उनके अभियान के माध्यम से टीम को सपोर्ट करूंगा।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुमराह को क्या हुआ?
बुमराह जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज में चोटिल हुए थे। इस कारण वह एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी हुई थी। उन्होंने तीन में से दो मुकाबलों में हिस्सा लिया था। बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के लिए टीम के साथ तिरुवनन्तपुरम गए थे, लेकिन वहां एक दिन अभ्यास करने के बाद बेंगलुरु चले गए।

बुमराह के बाहर होने की खबर सबसे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने दी। हालांकि, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बाद कहा कि बुमराह पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं और उनकी वापसी की उम्मीदें हैं। कोच राहुल द्रविड़ ने भी कहा था कि उन्हें पूरी तरह बाहर नहीं किया गया है। फिर बीसीसीआई ने सोमावर को बुमराह के मेडिकल टेस्ट होने के बाद इस बात का एलान कर दिया कि यह तेज गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएगा। वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे।


कब से है टी20 वर्ल्ड कप?
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। हालांकि, शुरुआत में क्वालिफाइंग राउंड खेले जाएंगे। चार टीमें सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसके बाद 22 अक्तूबर से सुपर-12 राउंड की शुरुआत होगी। भारत समेत टॉप आठ टीमें सीधे सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

बुमराह के हटने के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। 

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed