{"_id":"6644cb54b99e7e68f50ad0c1","slug":"t20-world-cup-ireland-wicketkeeper-batter-lorcan-tucker-eyes-better-performance-against-india-in-wc-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : आयरलैंड की नजरें भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने पर, लोर्कन टकर ने कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : आयरलैंड की नजरें भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने पर, लोर्कन टकर ने कही ये बात
Wed, 15 May 2024 08:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 May 2024 08:19 PM IST
सार
आयरलैंड ने डबलिन में पहले खेले गए टी20 मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। यह उसकी पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इतिहास में पहली जीत थी। हालांकि, इस हार के बाद पाकिस्तान ने सीरीज में वापसी करते हुए आयरलैंड को अगले दोनों मैच में हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली थी।
विज्ञापन
लोर्कन टकर
- फोटो : Cricket Ireland
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम की तरह सभी टीमें अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए कमर कस रही हैं। भारत का सामना पांच जून को आयरलैंड से होना है। इस मैच से पहले आयरलैंड के बल्लेबाज लोर्कन टकर का बयान आया है जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि वह पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में संपन्ना हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में अपने प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन के दम पर न्यूयॉर्क में होने वाले टी20 विश्व कप मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ ठोस प्रभाव डालेंगे।
विज्ञापन
आयरलैंड ने पाकिस्तान को किया था चित
आयरलैंड ने डबलिन में पहले खेले गए टी20 मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। यह उसकी पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इतिहास में पहली जीत थी। हालांकि, इस हार के बाद पाकिस्तान ने सीरीज में वापसी करते हुए आयरलैंड को अगले दोनों मैच में हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली थी। हालांकि, पाकिस्तान को हराने से टी20 विश्व कप से पहले आयरलैंड का आत्मविश्वास मजबूत हुआ है।

जीत से बढ़ा आत्मविश्वास
विकेटकीपर बल्लेबाज टकर ने कहा कि एक जीत भी उनके कौशल और आत्मविश्वास का अच्छा प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा, 'एक जीत भी अच्छी थी। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतना अच्छा होता, लेकिन उस एक जीत ने हमें काफी आत्मविश्वास दिया है। यह पांच जून भारत के खिलाफ के मैच से पहले हमारा हौसला बढ़ाएगी। इसलिए यह सही समय पर आई है।' टकर ने कहा कि हार के बावजूद उन्होंने घरेलू सीरीज के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ बहुत कुछ सीखा है।

भारत-पाकिस्तान के ग्रुप में शामिल है आयरलैंड
आयरलैंड को भारत, पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा के साथ एक ही ग्रुप में जगह मिली है। आयरलैंड को पाकिस्तान का सामना विश्व कप के दौरान 16 जून को लॉडरहिल में करना है। आयरलैंड की टीम बड़े उलटफेर करने में सक्षम है। टीम ने 2011 वनडे विश्व कप में इंग्लैंड को हराया था और अब द्विपक्षीय सीरीज में पाकिस्तान को हराकर उसने अपनी क्षमता साबित कर दी थी।