{"_id":"667a99b7fe59b85391038619","slug":"t20-world-cup-indian-fast-bowler-arshdeep-singh-credit-jasprit-bumrah-for-his-success-in-tournament-2024-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : अर्शदीप सिंह ने इस भारतीय गेंदबाज को दिया सफलता का श्रेय, बताया किस तरह मिलता है फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : अर्शदीप सिंह ने इस भारतीय गेंदबाज को दिया सफलता का श्रेय, बताया किस तरह मिलता है फायदा
Tue, 25 Jun 2024 03:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुसिया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:50 PM IST
सार
अर्शदीप अब तक टी20 विश्व कप में 11.86 की औसत और 7.41 की इकोनॉमी रेट से 15 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर आठ चरण के मुकाबले में भी तीन विकेट झटके और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 विश्व कप में अच्छी लय में चल रहे हैं और लगातार विकेट ले रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर आठ चरण के मुकाबले में भी तीन विकेट झटके और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। अर्शदीप अब तक टी20 विश्व कप में 11.86 की औसत और 7.41 की इकोनॉमी रेट से 15 विकेट ले चुके हैं। अर्शदीप ने हालांकि इसका श्रेय कुछ हद तक साथी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी दिया है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह की सटीक गेंदबाजी से बाकी भारतीय गेंदबाजों को बेहद दबाव के हालात में भी विकेट लेने का मौका मिल जाता है।
विज्ञापन
अर्शदीप ने की बुमराह की सराहना
अर्शदीप ने कहा, 'मुझे लगता है कि काफी श्रेय जसप्रीत को जाता है क्योंकि वह बल्लेबाजों पर काफी दबाव बनाते हैं। वह तीन या चार रन ही एक ओवर में देते हैं। ऐसे में मुझे सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है और विकेट लेने के कई मौके मिल जाते हैं। वे मेरे खिलाफ अधिक जोखिम लेने लगते हैं और फिर विकेट मिलने के मौके बन जाते हैं। इसलिए इसका ज्यादा श्रेय जसप्रीत को जाता है।' बुमराह ने 11 विकेट लिए, हैं लेकिन उनका इकोनॉमी रेट 4.08 ही रहा है।

'कुलदीप चैंपियन स्पिनर हैं'
कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव तीन मैचों में सात विकेट ले चुके हैं। उनके बारे में अर्शदीप ने कहा, 'कुलदीप चैंपियन स्पिनर हैं। उसे जब भी मौका मिलता है, वह विकेट लेता है। वह टीम का अहम खिलाड़ी है और उम्मीद है कि वह आगे और भी विकेट लेगा।' इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बारे में उन्होंने कहा, 'इस समय मैं कुछ अपेक्षा नहीं कर रहा हूं। हालात देखकर समझेंगे कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कर सकते हैं।'

ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा
भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। डेरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 92 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन ही बना सका। इस तरह भारत ने यह मैच 24 रनों से जीत लिया।