फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : Indian cricket team head coach Rahul Dravid wants India to lift the trophy for team

IND vs SA Final : द्रविड़ ने बताया किसके लिए जीतना चाहते हैं विश्व कप, कोच के तौर पर होगा आखिरी मुकाबला

Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
सार

द्रविड़ का करार बीते नवंबर में वनडे विश्व कप के बाद ही खत्म हो गया था, लेकिन टीम प्रबंधन ने टी20 विश्व कप तक उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
T20 World cup : Indian cricket team head coach Rahul Dravid wants India to lift the trophy for team
राहुल द्रविड़ - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारतीय टीम मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में आखिरी बार कोई मुकाबला खेलने उतरेगी। भारत का सामना टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम जब बारबाडोस में शनिवार को होने वाले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी तो यह कोच के तौर पर टीम के साथ राहुल द्रविड़ का आखिरी मैच भी होगा। द्रविड़ के लिए विश्व कप जीतना कोई व्यक्तिगत गौरव का क्षण नहीं होगा यह टीम की उपलब्धी होगी। उनके मुताबिक भारत अगर विश्व चैंपियन बनता है तो यह टीम के प्रयास और रोहित शर्मा की प्रेरणादयी कप्तानी का परिणाम होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन

द्रविड़ का करार हो गया था समाप्त
द्रविड़ का करार बीते नवंबर में वनडे विश्व कप के बाद ही खत्म हो गया था, लेकिन टीम प्रबंधन ने टी20 विश्व कप तक उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाने का आग्रह किया था। टी20 विश्व कप के ब्रॉडकास्टर द्वारा सोशल मीडिया पर ‘डूइटफोरद्रविड़’ (द्रविड़ के लिए करो) का अभियान चला है जिसे क्रिकेट जगत और प्रशंसकों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन 51 वर्षीय द्रविड़ इस वैश्विक खिताब को किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि टीम के लिए जीतना चाहते हैं।

'किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, टीम के लिए जीतना चाहते हैं'
द्रविड ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा,  मैं बस अच्छा क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं इस बात के खिलाफ हूं कि टीम को इसे किसी व्यक्ति विशेष के लिए करना चाहिये। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता और न ही इस पर चर्चा करना चाहता हूं। मैं ‘किसी के लिए कुछ करो’ पर विश्वास नहीं करता हूं। मुझे वह उदाहरण बहुत पसंद है जिसमें कोई व्यक्ति किसी और से पूछ रहा है, आप माउंट एवरेस्ट पर क्यों चढ़ना चाहते हैं? और वह कहता है कि मैं माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना चाहता हूं क्योंकि वह वहीं है। मैं यह विश्व कप जीतना चाहता हूं क्योंकि यह वहां है। यह किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है, यह सिर्फ जीतने के लिए है। 
विज्ञापन

द्रविड़ 2011 में इंग्लैंड दौरे पर शानदार लय में थे। वह इस दौरे पर सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी के तौर पर उभरे थे। इस समय कई लोगों का मानना था कि वह अब खेल को अलविदा कह देगें। इस दौरे के बाद बैंगलुरु में जब उसने इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका ध्यान अभी साल के आखिर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। ऑस्ट्रेलिया के उस दौरे के लगभग 12 साल के बाद द्रविड़ एक बार फिर से उसी तरह की स्थिति में है। भारतीय टीम अगर केंसिंग्टन ओवल में विश्व कप जीतती है, तो इसका बहुत सारा श्रेय रोहित शर्मा और टीम के खिलाड़ियों को जाएगा, लेकिन इसके एक नायकों में द्रविड़ भी शामिल होंगे। टीम जीते या हारे द्रविड़ उसी तरह से शांतचित रहेंगे जैसा कि वह खिलाड़ी के तौर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed