इस साल ऑस्ट्रेलिया में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप का टलना तय है। कोरोना वायरस की वजह से ICC का यह बड़ा टूर्नामेंट आगे बढ़ाया जा सकता है, जिसका आधिकारिक एलान 26 से 28 मई के बीच किया जा सकता है। दरअसल, 28 मई को आईसीसी की अहम बैठक होनी है, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप को टालने के साथ-साथ नए चैयरमैन के लिए चुनाव करवाने की तारीख और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अहम फैसले लिए जाने हैं। टी-20 विश्व कप का टलना मतलब आईपीएल 2020 के होने की संभावना बरकरार होना। संभव हो कि मानसून के बाद यह टूर्नामेंट देखने को मिले।
इस साल होने वाला टी-20 विश्व कप का टलना तय, जल्द हो सकती है घोषणा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 22 May 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन