फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Hardik Pandya becomes first Indian player to hold this record in tournament history, Know all

T20 WC: जो युवराज नहीं कर सके, वो हार्दिक ने कर दिखाया, टूर्नामेंट में यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

Sun, 23 Jun 2024 11:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Jun 2024 11:54 AM IST
सार

हार्दिक ने 27 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने 185.19 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास से अहम विकेट मिला।

विज्ञापन
T20 World Cup: Hardik Pandya becomes first Indian player to hold this record in tournament history, Know all
युवराज सिंह और हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI/ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने बांग्लादेश को सुपर-8 के मुकाबले में 50 रन से हरा दिया। इस जीत में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 27 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाने के अलावा एक विकेट भी लिया। इसी के साथ हार्दिक ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह टी20 विश्व कप में  300 से अधिक रन बनाने और 20 से अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो हार्दिक से पहले भारत का कोई भी दिग्गज ऑलराउंडर नहीं बना सके। युवराज सिंह से लेकर इरफान पठान तक यह मुकाम हासिल नहीं कर पाए, लेकिन हार्दिक ने यह कर दिखाया है।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में हार्दिक का प्रदर्शन

T20 World Cup: Hardik Pandya becomes first Indian player to hold this record in tournament history, Know all
रोहित और हार्दिक - फोटो : BCCI/ICC
हार्दिक ने 27 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने 185.19 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास से अहम विकेट मिला। टी20 वर्ल्ड कप करियर में पांड्या ने 21 मैचों और 13 पारियों में 27.45 की औसत और 137.89 के स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन का है। इसके अलावा उन्होंने इन 21 मैचों में 3/27 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ 21 विकेट भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनके नाम ये रिकॉर्ड

T20 World Cup: Hardik Pandya becomes first Indian player to hold this record in tournament history, Know all
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (34 मैचों में 546 रन और 39 विकेट), बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (853 रन और 42 मैचों में 50 विकेट), वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो (27 मैचों में 530 रन और 27 विकेट), ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन (24 मैचों में 537 रन और 22 विकेट) अन्य खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। भारत के लिए हार्दिक के अलावा युवराज ने टी20 विश्व कप में 593 रन बनाए और 12 विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने 102 रन बनाए और 22 विकेट लिए हैं। इरफान पठान ने 16 विकेट लिए और 86 रन बनाए हैं। वहीं, सुरेश रैना ने 453 रन बनाए और पांच विकेट लिए हैं। हालांकि, पांड्या के अलावा किसी ने 300+ रन बनाए या 20+ नहीं लिए हैं।
विज्ञापन

भारत की पारी

T20 World Cup: Hardik Pandya becomes first Indian player to hold this record in tournament history, Know all
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI/ICC
मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (11 गेंद में 23 रन, तीन चौके और एक छक्के) और विराट कोहली (28 गेंद में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 37 रन) ने पहले विकेट के लिए 39 रन की आक्रामक साझेदारी की। सलामी बल्लेबाजों और सूर्यकुमार यादव (6) के जल्दी आउट होने के बाद, भारत का स्कोर एक वक्त 8.3 ओवर में 77/3 हो गया था। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (24 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 36 रन), शिवम दुबे (24 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 34 रन) और हार्दिक पंड्या (27 गेंद में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन) ने भारत को 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन तक पहुंचाया।

बांग्लादेश की पारी

T20 World Cup: Hardik Pandya becomes first Indian player to hold this record in tournament history, Know all
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
दुबे-पांड्या के बीच पांचवें विकेट के लिए 53 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन शाकिब (32 रन पर दो विकेट) और रिशद हुसैन (43 रन पर दो विकेट) शीर्ष गेंदबाज रहे। भारत को जीत के लिए 197 रनों का बचाव करने और सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करने की जरूरत थी। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 20 ओवर में आठ विकेट पर 146 रन ही बनाने दिया। लगातार दो मैच हारने के बाद बांग्लादेश के पहुंचने की बेहद कम संभावना है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अफगानिस्तान से हारने के बाद अब यह ग्रुप खुला हुआ है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान, दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed