फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : Former Indian captain Anil Kumble praise Arshdeep singh and said he is far ahead of Siraj

T20 World cup : अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन से प्रभावित हुए अनिल कुंबले, सिराज को लेकर कही ये बात, जानें

Thu, 13 Jun 2024 04:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Jun 2024 04:38 PM IST
सार

अर्शदीप ने अब तक टी20 विश्व कप के तीनों मैचों में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6.2 की इकॉनोमी और 10.28 के स्ट्राइक रेट से सात विकेट लिए हैं। इसकी तुलना में सिराज ने तीन मैचों में 66 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ एक विकेट लिया है।

विज्ञापन
T20 World cup : Former Indian captain Anil Kumble praise Arshdeep singh and said he is far ahead of Siraj
मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप की शुरुआत शानदार तरीके से की है और ग्रुप चरण के अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं। भारत अमेरिका को सात विकेट से हराने के साथ ही सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहा है। अमेरिका के खिलाफ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दमदार प्रदर्शन किया था। अब पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने अर्शदीप की सराहना की और बताया कि भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले मैचों में अगर दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला करती है तो मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मोहम्मद सिराज की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन

अर्शदीप ने पहली ही गेंद पर अमेरिका को दिया झटका
टीम इंडिया अमेरिका के खिलाफ जब पहले गेंदबाजी करने उतरी तो पहला ओवर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को थमाया गया। उन्होंने मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। मैच की पहली ही गेंद पर अर्शदीप ने शायन जहांगीर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। जहांगीर खाता भी नहीं खोल सके। इसी ओवर में अर्शदीप ने एक और विकेट लिया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर आंद्रीज गौस (2) को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। ये दो विकेट लेते ही अर्शदीप ने रिकॉर्ड बनाया। वह टी20 विश्व कप में मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी और ओवरऑल चौथे खिलाड़ी बन गए। अर्शदीप ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अमेरिका के खिलाफ नौ रन देकर चार विकेट झटके। भारतीय टीम ने इस मैच को सात विकेट से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर रहा है अर्शदीप का प्रदर्शन
अर्शदीप ने अब तक टी20 विश्व कप के तीनों मैचों में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6.2 की इकॉनोमी और 10.28 के स्ट्राइक रेट से सात विकेट लिए हैं। इसकी तुलना में सिराज ने तीन मैचों में 66 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ एक विकेट लिया है।
विज्ञापन

'सिराज से आगे हैं अर्शदीप'
तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम की पहली पसंद के गेंदबाज है और कुंबले का मानना है कि इस विभाग में अर्शदीप और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी उठानी चाहिए। कुंबले ने कहा, मुझे लगता है कि जिस तरह से अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में गेंदबाजी की और उसके पास टी20 क्रिकेट के लिए जिस तरह की विविधता है उससे मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से उसे मोहम्मद सिराज से आगे है। अगर भारत  दो तेज गेंदबाजों और हार्दिक पांड्या के साथ जाने का विकल्प अपनाता है तो अर्शदीप बाएं हाथ के गेंदबाज होने के कारण विविधता भी मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed