फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup England became Ireland victim for second time Pakistan and West Indies also did not escape

T20 World Cup: इंग्लैंड दूसरी बार बना आयरलैंड का शिकार, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज भी उसके उलटफेर से नहीं बचे

Wed, 26 Oct 2022 04:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Wed, 26 Oct 2022 04:23 PM IST
सार

आयरलैंड 19.2 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड की टीम ने 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश के कारण मुकाबले को रोक दिया गया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत हार से बचने के लिए इंग्लैंड का स्कोर 110 रन होना चाहिए था।

विज्ञापन
T20 World Cup England became Ireland victim for second time Pakistan and West Indies also did not escape
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेलबर्न में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच बुधवार (26 अक्तूबर) को खेला गया मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा। आयरलैंड की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर मैच को पांच रन से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आयरलैंड 19.2 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड की टीम ने 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश के कारण मुकाबले को रोक दिया गया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत हार से बचने के लिए इंग्लैंड का स्कोर 110 रन होना चाहिए था।
विज्ञापन

अगर बारिश नहीं होती तो मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में हो सकता था। बारिश की बदौलत आयरलैंड ने उलटफेर कर दिया। वह बड़े टूर्नामेंट में उलफटेर करने में माहिर है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में उसने दो बड़ी टीमों को अपना शिकार बनाया है। इंग्लैंड से पहले उसने वेस्टइंडीज को पहले राउंड में हराया था। दो बार की चैंपियन विंडीज टीम आयरलैंड से हारने के बाद टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई। वेस्टइंडीज की टीम नौ विकेट से हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2007 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रौंदा था

T20 World Cup England became Ireland victim for second time Pakistan and West Indies also did not escape
आयरलैंड बनाम पाकिस्तान 2007 - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच 2007 वनडे वर्ल्ड कप का नौवां मैच खेला गया था। वेस्टइंडीज के जमैका में आयरलैंड ने उस मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर तीन विकेट से जीतने में सफल रहा था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.4 ओवर में 132 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड ने 41.4 ओवर में सात विकेट पर 133 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन

इंग्लैंड पर 2011 वर्ल्ड कप में हासिल की थी ऐतिहासिक जीत

T20 World Cup England became Ireland victim for second time Pakistan and West Indies also did not escape
आयरलैंड बनाम इंग्लैंड 2011 - फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच 2011 वनडे वर्ल्ड कप का 15वां मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था। इस मैच को जीतकर आयरलैंड ने सनसनी मचा दी थी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 327 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 49.1 ओवर में सात विकेट पर 329 रन बनाकर मैच को जीत लिया था। केविन ओ ब्रायन ने वर्ल्ड कप इतिहास की यादगार पारियों में एक खेली थी। उन्होंने 63 गेंद पर 113 रन बनाए थे। इस दौरान 13 चौके और छह छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed