{"_id":"6684eeb1712be16613089081","slug":"t20-world-cup-bangladesh-taskin-ahmed-fell-asleep-before-match-vs-india-missed-team-bus-later-apologized-2024-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: भारत के खिलाफ मैच में सोए रह गए थे तस्कीन अहमद? छूट गई थी बस, सामने आई सच्चाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: भारत के खिलाफ मैच में सोए रह गए थे तस्कीन अहमद? छूट गई थी बस, सामने आई सच्चाई
Wed, 03 Jul 2024 11:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:22 PM IST
सार
रिपोर्ट में कहा गया है कि तस्कीन ने टीम बस में नहीं आने के लिए बाद में अपने साथियों से माफी मांगी। भारत के खिलाफ मैच से पहले सोए रहने और समय से नहीं उठने के कारण कोच ने उन्हें भारत के खिलाफ मैच में नहीं खिलाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
तस्कीन अहमद
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद भारत के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलसा हुआ था कि वह ओवरस्लीपिंग की वजह से इस मैच में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, अब अनुभवी गेंदबाज ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह टॉस से पहले मैदान पर पहुंच गए थे। उनका इस मुकाबले में खेलना पहले से ही तय नहीं था।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : BCCI
क्या है मामला?
दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि तस्कीन ने टीम बस में नहीं आने के लिए बाद में अपने साथियों से माफी मांगी थी। भारत के खिलाफ मैच से पहले वह सोए रह गए थे, जिसकी वजह से वह उनकी बस छूट गई थी। तेज गेंदबाज को उनकी लापरवाही की सजा देते हुए कोच ने उन्हें भारत के खिलाफ मैच में नहीं खिलाने का फैसला किया था। फैंस के साथ-साथ विशेषज्ञों के लिए यह काफी आश्चर्य की बात थी कि बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ मैच के लिए तस्कीन को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था।
दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि तस्कीन ने टीम बस में नहीं आने के लिए बाद में अपने साथियों से माफी मांगी थी। भारत के खिलाफ मैच से पहले वह सोए रह गए थे, जिसकी वजह से वह उनकी बस छूट गई थी। तेज गेंदबाज को उनकी लापरवाही की सजा देते हुए कोच ने उन्हें भारत के खिलाफ मैच में नहीं खिलाने का फैसला किया था। फैंस के साथ-साथ विशेषज्ञों के लिए यह काफी आश्चर्य की बात थी कि बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ मैच के लिए तस्कीन को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : BCCI
भारत के खिलाफ मैच में बांग्लादेश की टीम ने सिर्फ दो तेज गेंदबाजों तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान को प्लेइंग-11 में शामिल किया था। एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा, 'यह सच है कि तस्कीन टीम बस छूटने के बाद टीम से बाद में जुड़े थे, लेकिन वह क्यों नहीं खेले, यह तो कोच ही बता सकते हैं। मुझे नहीं पता वह योजना में थे या नहीं। इसका जवाब मुख्य कोच (चंडिका हथुरूसिंघा) को देना है।
हार्दिक पांड्या
- फोटो : BCCI/ICC
उन्होंने कहा, 'अगर कोई समस्या (कोच और खिलाड़ी के बीच) थी तो वह अफगानिस्तान के खिलाफ अगला मैच कैसे खेले। उन्होंने समय पर नहीं उठ पाने के लिए अपनी टीम के साथियों और सभी से माफी मांगी और इसे मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है।' बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरूसिंघा ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : BCCI
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 50 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। भारतीय बल्लेबाज शानदार फॉर्म में दिखे थे क्योंकि हार्दिक पांड्या (50), रोहित शर्मा (23), विराट कोहली (37), ऋषभ पंत (36), और शिवम दुबे (34) सभी ने टी20 विश्व कप 2024 में अपनी टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाने के लिए रन बनाए थे।
हालांकि, अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें तस्कीन अहमद ने प्लेइंग 11 में उन्हें शामिल नहीं किए जाने के दावों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि "मैं थोड़ा लेट हो गया था, लेकिन मैं ग्राउंड पर टॉस से काफी पहले पहुंच गया था। मैं मैदान पर टॉस से 30-40 मिनट पहले पहुंच गया था। मैंने टीम बस मिस कर दी थी। तस्कीन ने आगे कहा, "मैं सुबह 8:43 बजे मैदान पर पहुंच गया था। मैं लगभग टीम बस के साथ ही मैदान पर पहुंचा था। ऐसा नहीं है कि उन्होंने मुझे इसलिए नहीं चुना क्योंकि मैं लेट हो गया था। मैं किसी भी सूरत में खेलने वाला नहीं था।"