{"_id":"66743654219004d786036253","slug":"t20-world-cup-australian-captain-mitchel-marsh-expressed-confidence-in-the-players-despite-poor-fielding-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : खराब फील्डिंग के बावजूद मार्श ने खिलाड़ियों पर जताया भरोसा, कही ये बात, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : खराब फील्डिंग के बावजूद मार्श ने खिलाड़ियों पर जताया भरोसा, कही ये बात, जानें
Thu, 20 Jun 2024 07:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 20 Jun 2024 07:40 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया को सुपर आठ में अपना पहला मैच शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है और सभी का ध्यान उसके क्षेत्ररक्षण पर रहेगा क्योंकि स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में उसके खिलाड़ियों ने कम से कम छह कैच टपकाए।
विज्ञापन
मिचेल मार्श
- फोटो : ICC
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टी20 विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ लचर फील्डिंग के लिए आलोचना के बाद अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उनके खिलाड़ी महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऑस्ट्रेलिया को सुपर आठ में अपना पहला मैच शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है और सभी का ध्यान उसके क्षेत्ररक्षण पर रहेगा क्योंकि स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में उसके खिलाड़ियों ने कम से कम छह कैच टपकाए। स्वयं मार्श में तीन कैच छोड़े। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच पांच विकेट से जीता लेकिन उसकी खेल के तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाए जाने लगे।
विज्ञापन
'मुझे खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा'
मार्श ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, निश्चित तौर पर मैदान पर वह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था। मैंने ही तीन कैच छोड़े और मुझे उसका खामियाजा भगतना पड़ा। लेकिन हमें अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है। वह हमारे लिए मैदान पर अच्छा दिन नहीं था। हमारे खिलाड़ियों को बड़े अवसरों पर अच्छा प्रदर्शन करना पसंद है, जिसकी अब शुरुआत हो गयी है। इसलिए मुझे अपने इन खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है।

बांग्लादेश के खिलाफ उलटफेर से बचना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया
कागजों पर भले ही कंगारू टीम का पलड़ा भारी दिख रहा हो, लेकिन उसे बांग्लादेश के खिलाफ अपना ऑलराउंड खेल दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण में दमदार प्रदर्शन किया था, जबकि बांग्लादेश ने भी अपना प्रभाव छोड़ा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को बांग्लादेश को हल्के में लेने से बचना होगा। परिस्थितियां कैसी भी हों ऑस्ट्रेलिया का मजबूत पक्ष उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड शामिल हैं। इन तीनों तेज गेंदबाजों ने अभी तक बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। स्कॉटलैंड के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेलने वाले कमिंस और हेजलवुड इस मैच में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह अच्छी खबर है कि कप्तान मिचेल मार्श ने खुद को सुपर आठ चरण में गेंदबाजी करने के लिए फिट घोषित कर दिया है।