फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026: Aakash Chopra advice to captain Suryakumar Yadav stop experimenting focus on World Cup

T20 WC 2026: 'अब रुक जाओ, प्रयोग बंद करो और विश्व कप पर फोकस करो', कप्तान सूर्यकुमार को आकाश चोपड़ा की नसीहत

Sun, 09 Nov 2025 05:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 09 Nov 2025 05:59 PM IST
सार

टीम प्रबंधन भारतीय क्रिकेट में जारी प्रयोगों को सही ठहरा रहा है क्योंकि अगले साल भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप होना है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों को मौका देकर सर्वश्रेष्ठ संयोजन तलाशने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा का मानना है कि अब इन प्रयोगों का दौर खत्म होना चाहिए।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026: Aakash Chopra advice to captain Suryakumar Yadav stop experimenting focus on World Cup
सूर्यकुमार यादव-आकाश चोपड़ा - फोटो : PTI-Aakash Chopra (x)

विस्तार

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की, लेकिन इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया ने काफी प्रयोग किए। अर्शदीप सिंह को शुरुआती मैचों में मौका नहीं मिला, लेकिन जब वे टीम में लौटे तो गेंदबाजी आक्रमण और प्रभावी दिखा। वहीं, मेलबर्न में एक खराब प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन को बाहर कर विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को मौका दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

कुलदीप को बीच सीरीज में रिलीज कर दिया
कुलदीप यादव को सीरीज के बीच ही टीम से रिलीज कर दिया गया ताकि वे दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में हिस्सा लेकर टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें, जो 14 नवंबर से शुरू होनी है। टीम प्रबंधन इन प्रयोगों को सही ठहरा रहा है क्योंकि अगले साल भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप होना है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों को मौका देकर सर्वश्रेष्ठ संयोजन तलाशने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा का मानना है कि अब इन प्रयोगों का दौर खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिसंबर में होने वाली भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज से टीम को अपने सबसे मजबूत संयोजन के साथ उतरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'उम्मीद है कि ये प्रयोग बंद होंगे'
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'यह प्रयोगों का दौर रहा है। अब उम्मीद है कि ये प्रयोग बंद होंगे। टीम खुद कह चुकी है कि वे किसी को भी ऊपर-नीचे भेज सकते हैं, किसी को भी बाहर या अंदर कर सकते हैं। जब टीम ये बात मानती है तो आप मान लेते हैं कि वे प्रयोग कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन अब जब आपके पास साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच-पांच मैचों की सीरीज़ है, तो मेरा मानना है कि अब प्रयोगों का समय खत्म हो चुका है। अब टीम को उसी संयोजन के साथ खेलना चाहिए जो वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो, क्योंकि टूर्नामेंट फरवरी से शुरू होगा।'
विज्ञापन

'घर पर खेलने का दबाव रहेगा'
आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारत मेजबान होने के नाते विश्व कप में पसंदीदा जरूर रहेगा, लेकिन घरेलू परिस्थितियों में खेलने का दबाव भी कम नहीं होता। उन्होंने कहा, 'घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा तो मिलेगा, लेकिन उसके साथ दबाव भी आता है। यह आसान नहीं होगा। इसलिए अब सभी प्रयोग बंद कर देने चाहिए ताकि टीम अपने अंतिम संयोजन के साथ तालमेल बैठा सके।' उल्लेखनीय है कि भारत ने 2024 में पिछला टी20 विश्व कप जीतकर खिताब अपने नाम किया था और वह मौजूदा चैंपियन है। वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अब तक कोई टी20 सीरीज नहीं गंवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed