फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024: Sanjay Manjrekar got angry at Virat Kohli poor form gave this statement read

T20 World Cup: खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली पर फूटा मांजरेकर का गुस्सा, कह दी ऐसी बात जो फैंस को नहीं आएगी रास

Sat, 22 Jun 2024 06:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 22 Jun 2024 06:09 PM IST
सार

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन मौजूदा टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा। वह पिछले चार मैचों में सिर्फ 29 रन बना पाए। ग्रुप स्टेज में खेले गए तीन मैचों में उन्होंने एक, चार और शून्य रन बनाए। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में उन्होंने 24 गेंदों में सिर्फ 24 रन बनाए।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: Sanjay Manjrekar got angry at Virat Kohli poor form gave this statement read
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। पिछले चार मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे कोहली टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। उनके इस प्रदर्शन से पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर खुश नहीं हैं। उन्होंने दिग्गज की फॉर्म को लेकर फैंस के जुनून पर नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन


भारत का शानदार प्रदर्शन
भारत ने टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ की थी जहां टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था और फिर सह मेजबान अमेरिका को मात देकर सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई किया था। भारत का कनाडा के खिलाफ ग्रुप चरण का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था और टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रनों से जीत दर्ज की। शनिवार को टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। 
विज्ञापन


मांजरेकर का बड़ा बयान
इस मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने किंग कोहली के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब विराट की फॉर्म से ज्यादा भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचने की जरूरत है। मांजरेकर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें भारतीय क्रिकेट के बारे में अधिक सोचने की जरूरत है और इस बारे में कम सोचने की जरूरत है कि विराट कोहली फॉर्म में हैं या नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप में नहीं चला कोहली का बल्ला
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन मौजूदा टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा। वह पिछले चार मैचों में सिर्फ 29 रन बना पाए। ग्रुप स्टेज में खेले गए तीन मैचों में उन्होंने एक, चार और शून्य रन बनाए। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में उन्होंने 24 गेंदों में सिर्फ 24 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक छक्का निकला। अफगानिस्तान के कप्तान और अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने उन्हें नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed