फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024: Pakistan team support from selectors, Yusuf and Abdul Razzaq gets coaching role vs NZ T20

T20 WC: कोच की परेशानी से जूझ रही पाकिस्तान टीम को चयनकर्ताओं का सहारा, यूसुफ और रज्जाक को मिली खास जिम्मेदारी

Sun, 07 Apr 2024 09:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 Apr 2024 09:59 PM IST
सार

गिलेस्पी टेस्ट में मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालने के लिए सहमत हो गए हैं। वहीं, कर्स्टन के साथ चर्चा अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: Pakistan team support from selectors, Yusuf and Abdul Razzaq gets coaching role vs NZ T20
अब्दुल रज्जाक और शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मोहम्मद यूसुफ और अब्दुल रज्जाक को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली घरेलू टी20 सीरीज के लिए अंतरिम मुख्य कोच और सहायक कोच नियुक्त करने का फैसला किया है। यह फैसला ऐसे समय में किया गया है जब विदेशी कोच गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी के साथ इन भूनिकाओं के लिए बातचीत जारी है। बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि गिलेस्पी के साथ बातचीत लगभग पूरी हो चुकी थी। गिलेस्पी टेस्ट में मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालने के लिए सहमत हो गए हैं। वहीं, कर्स्टन के साथ चर्चा अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

सूत्र ने कहा, 'गिलेस्पी ने अपनी फीस और पाकिस्तान में कुछ दिनों तक मौजूदगी से जुड़ी कुछ शर्तों पर सहमति जताई थी।' उन्होंने कहा कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज टी20 विश्व कप के बाद उपलब्ध होंगे जब पाकिस्तान बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अभियान को फिर से शुरू करेगा। अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो कर्स्टन पाकिस्तान के सीमित ओवरों के क्रिकेट के नए कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2024: Pakistan team support from selectors, Yusuf and Abdul Razzaq gets coaching role vs NZ T20
जैसन गिलेस्पी
सूत्र ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच 18 अप्रैल से शुरू होने हैं और इसलिए बोर्ड ने यूसुफ और रज्जाक को टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। गेंदबाजी कोच उमर गुल और सईद अजमल के भविष्य पर फैसला होना अभी बाकी है लेकिन उनके सहयोगी टीम का हिस्सा बनने की पूरी संभावना है। यूसुफ और रज्जाक दोनों बोर्ड की नई चयन समिति का भी हिस्सा हैं।
विज्ञापन

T20 World Cup 2024: Pakistan team support from selectors, Yusuf and Abdul Razzaq gets coaching role vs NZ T20
गैरी कर्स्टन
पीसीबी ने अब सहायक कोच के पद के लिए भी विज्ञापन दिया है। सूत्र ने बताया कि हमारी योजना सहायक कोच को कर्स्टन और गिलेस्पी के साथ जोड़ने का है और वह दोनों प्रारूपों की समर्थन टीमों के बीच सेतु का काम करेंगे। पीसीबी ने पाकिस्तान टीम मैनेजर पद के लिए इंटरव्यू भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed