फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024 jay shah gives best fielder of the match medal to suryakumar yadav

T20 World Cup : इस खिलाड़ी को मिला सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार, खुद जय शाह ने पहनाया मेडल

Sun, 30 Jun 2024 02:24 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 30 Jun 2024 02:24 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव के कैच ने मुकाबले को भारत की तरफ पलट दिया था। उन्होंने खतरनाक कैच पकड़ा था। इसमें अगर थोड़ी भी चूक होती तो गेंद बाउंड्री लाइन को पार कर जाता और दक्षिण अफ्रीका को छह रन मिलते।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 jay shah gives best fielder of the match medal to suryakumar yadav
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI (Video Grab)

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी जीतकर भारत ने 11 साल के इंतजार को खत्म कर दिया। साल 2013 में टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। हालांकि, इससे बाद से ही भारत एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया। शनिवार को बारबाडोस में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इस जीत में विराट कोहली और अक्षर की बल्लेबाजी के साथ जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी का अहम योगदान था। इस जीत में सूर्यकुमार यादव के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। भले ही वह बल्ले से अपना दम न दिखा पाए हो, लेकिन उनकी एक कैच ने दक्षिण अफ्रीका को दबाव में डाल दिया। सूर्यकुमार के इस कैच को मैच का टर्निंग प्वाइंट भी कहा जा सकता है। उन्हें इस कैच के लिए टीम मैनेजमेंट की तरफ से बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच का मेडल दिया गया। 
विज्ञापन


 

सूर्यकुमार यादव के कैच ने मुकाबले को भारत की तरफ पलट दिया था। उन्होंने खतरनाक कैच पकड़ा था। इसमें अगर थोड़ी भी चूक होती तो गेंद बाउंड्री लाइन को पार कर जाता और दक्षिण अफ्रीका को छह रन मिलते। यह कुछ ऐसा था जिसने मैच के नतीजे को पलट दिया। आमतौर पर टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप मैच के बाद फील्डर ऑफ द मैच का मेडल देते हैं। मेडल देने से पहले फील्डिंग कोच हमेशा तीन-चार खिलाड़ियों का नाम लेते हैं। ये वो खिलाड़ी होते हैं, जिन्होंने मैच में अच्छी फील्डिंग करते हैं। लेकिन फाइनल मुकाबले के बाद फील्डर ऑफ द मैच की दावेदारी में सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं था। ऐसा कहा जा सकता है कि वह फील्डर ऑफ द मैच का मेडल निर्विरोध जीते। इससे मालूम चलता है कि उनका कैच फाइनल मुकाबले के लिए कितना महत्वपूर्ण था। सूर्यकुमार यादव को यह मेडल बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पहनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

डेविड मिलर का विकेट तब गिरा जब दक्षिण अफ्रीका जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही थी। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान 19.1 ओवर में हार्दिक पांड्या की लो वाइड फुल टॉस गेंद पर डेविड मिलर ने उठाकर शॉट खेला। गेंद लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में उछल गया। सूर्य गेंद ने गेंद को बाउंड्री पार जाने से पहले कैच कर लिया, लेकिन इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाउंड्री लाइन के पार जाने से पहले गेंद को हवा में छोड़ दिया और फिर कैच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed