फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024 Indian Cricket Team Performance in Every T20 World Cup Records Full Stats

T20 WC: 2007 में बना चैंपियन तो 2014 में फाइनल में हारा, जानें हर टी20 विश्व कप में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

Fri, 05 Jan 2024 10:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 10:17 PM IST
सार

India Performance in T20 World Cup Stats: टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया दूसरी बार खिताब नहीं जीत पाई है। 2014 में भारत फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन खिताब जीतने से एक कदम दूर रह गया था।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Indian Cricket Team Performance in Every T20 World Cup Records Full Stats
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी हो चुका है। यह टूर्नामेंट एक जून से 29 जून के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल टीमें शामिल हैं, जो शुरुआत में पांच टीमों के चार अलग-अलग ग्रुप में खेलेंगी। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका को रखा गया है। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 चरण में पहुंचेंगी। यहां से सेमीफाइल की चार टीमें तय होंगी। अंत में 29 जून को विजेता का फैसला होगा।
विज्ञापन


अमेरिका और वेस्टइंडीज में 29 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 20 टीमें खिताब जीतने के लिए जोर लगाएंगी। इनमें पहली बार की चैंपियन टीम इंडिया भी होगी। टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीतने के बाद भारत सात बार यह टूर्नामेंट खेल चुका है, लेकिन अब तक दूसरी बार ट्रॉफी टीम इंडिया के पास नहीं आई है। इस दौरान 2014 में भारत चैंपियन बनने के सबसे करीब पहुंचा था, जब फाइनल मैच में उसे श्रीलंका ने हराया था। वहीं, 2021 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में ही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी। इस बार भारतीय टीम पिछला प्रदर्शन भूलकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। यहां हम बता रहे हैं कि टी20 विश्व कप में अब तक भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है। 
विज्ञापन

साल 2007: भारत बना पहला चैंपियन

T20 World Cup 2024 Indian Cricket Team Performance in Every T20 World Cup Records Full Stats
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप का आयोजन हुआ था। इसी साल वनडे विश्व कप में दिग्गजों से भरी भारतीय टीम बांग्लादेश से हारकर बाहर हो गई थी। ऐसे में टी20 विश्व कप में भारत ने युवा टीम भेजी थी, जिसकी कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। किसी ने भी भारत के चैंपियन बनने की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन युवा टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया और भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हराकर पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया।

साल 2009: पाकिस्तान ने की भारत की बराबरी

T20 World Cup 2024 Indian Cricket Team Performance in Every T20 World Cup Records Full Stats
टी20 विश्व कप 2009 - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप का दूसरा संस्करण इंग्लैंड में खेला गया और पाकिस्तान की टीम लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची। पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया और 2007 की कसर पूरी करते हुए खिताब अपने नाम किया। भारत की कप्तानी इस बार भी धोनी के हाथों में थी, लेकिन टीम इंडिया सुपर आठ राउंड में तीन मैच हारकर बाहर हो गई। सुपर आठ स्टेज में भारत को दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने हराया।
विज्ञापन

साल 2010: इंग्लैंड ने पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती

T20 World Cup 2024 Indian Cricket Team Performance in Every T20 World Cup Records Full Stats
टी 20 विश्व कप 2010 - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 विश्व कप के तीसरे सीजन का आयोजन वेस्टइंडीज में हुआ। इस बार इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया। यह पहला मौका था, जब इंग्लैंड की टीम ने कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। भारतीय टीम ने इस सीजन में भी निराश किया और सुपर आठ स्टेज में अपने सभी मुकाबले हारकर बाहर हो गई। इस बार उसे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज तीनों ने हराया था।

साल 2012: वेस्टइंडीज ने जीता खिताब

T20 World Cup 2024 Indian Cricket Team Performance in Every T20 World Cup Records Full Stats
टी20 विश्व कप 2012 - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप के चौथे संस्करण में वेस्टइंडीज की टीम चैंपियन बनी। वहीं, श्रीलंका को एक बार फिर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका में आयोजित टी20 विश्व कप में भारत एक बार फिर सुपर आठ राउंड से आगे नहीं बढ़ा पाया। इस बार भारतीय टीम सभी मैच नहीं हारी थी, लेकिन खराब रन रेट की वजह से भारत को बाहर होना पड़ा था।

साल 2014: लगातार पांचवीं बार नया चैंपियन

T20 World Cup 2024 Indian Cricket Team Performance in Every T20 World Cup Records Full Stats
टी20 विश्व कप 2014 - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार टी20 विश्व कप का आयोजन बांग्लादेश में हुआ और भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब था। टीम इंडिया फाइनल में पहुंची, लेकिन श्रीलंका ने छह विकेट से भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया। टी20 विश्व कप को लगातार पांचवीं बार नया चैंपियन मिला। वहीं, श्रीलंका की टीम तीसरी बार फाइनल खेली और पहली बार खिताब जीता। फाइनल में युवराज सिंह ने काफी धीमी बल्लेबाजी की थी और भारत की हार की ठीकरा उनके सिर पर ही फोड़ा गया।  

साल 2016: वेस्टइंडीज ने दूसरी बार जीता खिताब

T20 World Cup 2024 Indian Cricket Team Performance in Every T20 World Cup Records Full Stats
टी20 विश्व कप 2016 - फोटो : सोशल मीडिया
2016 में पहली बार टी20 विश्व कप का आयोजन भारत में हुआ। लीग मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब था। हालांकि, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को हरा दिया। इस मैच में भारत के गेंदबाजों ने अहम मौकों पर नो गेंद की और यही हार की वजह बनी। वेस्टइंडीज ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार यह खिताब जीता और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी। वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट ने आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर अपनी टीम को खिताब जिताया और रातों रात सुपरस्टार बन गए। 

साल 2021: ऑस्ट्रेलिया पहली बार बना चैंपियन

T20 World Cup 2024 Indian Cricket Team Performance in Every T20 World Cup Records Full Stats
2021 टी20 विश्व कप की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार टी20 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के पास थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी मेजबानी बीसीसीआई को मिली और यह टूर्नामेंट यूएई में आयोजित हुआ। यहां ओस का असर बहुत ज्यादा था और टॉस जीतने वाली टीमों ने ही अधिकतर मैच जीते। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार टॉस हारे और यह मैच भी उनकी टीम हार गई। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया और पहली बार टी20 विश्व कप जीता। 

इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में ही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से शुरुआती दो मैच हार गई। इसके बाद भारत ने सभी मैच जीते, लेकिन सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। 

साल 2022: इंग्लैंड बना चैंपियन

T20 World Cup 2024 Indian Cricket Team Performance in Every T20 World Cup Records Full Stats
इंग्लैंड 2022 में टी20 चैंपियन बना था - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार टी20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हुआ। मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन बनने की संभावना सबसे ज्यादा थी, लेकिन हुआ इसके उलट। कंगारू टीम ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर हो गई। वहीं, टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। हालांकि, सेमिफाइनल में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। 10 विकेट से मिली हार के साथ टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed